back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली की नई विधानसभा का पहला सत्र आज से, पक्ष-विपक्ष के बीच होगी तीखी बहस! नए विधायक लेंगे शपथ

दिल्ली की नई विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस सत्र में नए विधायक शपथ लेंगे और कई अहम मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली विधानसभा सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह चुनाव के बाद गठित हुई विधानसभा का पहला सत्र है। इस सत्र में नए विधायक शपथ लेंगे और कई अहम मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है। बीजेपी और विपक्ष, दोनों ही अपनी रणनीति के साथ सदन में उतरेंगे।

विपक्ष को घेरेगी सरकार

बीजेपी ने तय किया है कि वह शीशमहल घोटाला, शराब घोटाला, यमुना सफाई, भ्रष्टाचार और कैग रिपोर्ट जैसे मुद्दों को सदन में जोर-शोर से उठाएगी। बीजेपी चाहती है कि विपक्ष की राजनीतिक और प्रशासनिक विफलताओं को उजागर किया जाए, जिससे सरकार जनता के सामने मजबूत छवि बना सके।

 सरकार को घेरेगा विपक्ष

विपक्ष ने भी सरकार को घेरने की पूरी योजना बनाई है। महिला सम्मान राशि, चुनावी वादों की अनदेखी और जनता से किए गए वादों को लेकर विपक्ष सरकार को कटघरे में खड़ा करेगा। विपक्ष का कहना है कि बीजेपी सरकार महिला सुरक्षा और कल्याण के मुद्दों पर विफल रही है और महंगाई व बेरोजगारी जैसे मामलों पर भी सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

तीन दिवसीय सत्र में होगी तीखी बहस

इस तीन दिवसीय सत्र में पक्ष और विपक्ष के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिल सकती है। दोनों ही दल एक-दूसरे पर हमलावर रहेंगे और सदन में जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाएंगे। पिछले कुछ सालो में दिल्ली की राजनीति काफी गर्म रही है। शराब घोटाले और यमुना सफाई जैसे मुद्दों को लेकर बीजेपी लगातार आम आदमी पार्टी पर हमले करती रही है। अब सत्ता परिवर्तन के बाद, बीजेपी को उम्मीद है कि वह इन मुद्दों को उठाकर विपक्ष पर दबाव बना सकती है। जनता के मुद्दों पर रहेगा फोकसविपक्ष इस सत्र में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाकर सरकार से जवाब मांगने की कोशिश करेगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस हंगामेदार सत्र में कौन किस पर भारी पड़ता है और जनता के लिए क्या नए फैसले लिए जाते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Purulia Seat: लगातार रुख बदलती है पुरुलिया की जनता, 2006 के बाद से हर बार नई पार्टी को दिया मौका, इस बार किसका आएगा...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के समर में Purulia Seat इसलिए चर्चा का केंद्र बनी हुई है क्योंकि साल 2006 के बाद...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵