back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का ट्रेलर आउट, वरुण-जाह्नवी की फिल्म में रोमांस, ड्रामा और ट्व‍िस्ट का फुल डोज

फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्‍म में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ मुख्‍य भूमिकाओं में हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । करण जौहर एक बार फिर फैमिली एंटरटेनमेंट के साथ वापसी कर रहे हैं। उनकी अगली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस रोमांटिक-ड्रामा फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं, साथ ही रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कुछ दिन पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसने दर्शकों में उत्सुकता जगा दी थी। अब मेकर्स ने इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है, जिसमें भरपूर प्यार, इमोशन और ट्व‍िस्ट देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में वरुण और जाह्नवी की केमिस्ट्री के साथ ही पारिवारिक ड्रामा का भी तड़का देखने को मिलता है।


रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का


‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का ट्रेलर एक टिपिकल फैमिली एंटरटेनर की झलक देता है, जिसमें रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी और इमोशन का संतुलित तड़का देखने को मिलता है। ट्रेलर में कहानी की झलकियों के जरिए फिल्म को लेकर कुछ दिलचस्प हिंट्स भी सामने आते हैं। ट्रेलर के मुताबिक, वरुण धवन का किरदार सान्या मल्होत्रा से प्यार करता है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब सान्या की शादी रोहित सराफ से तय हो जाती है, जो कि जाह्नवी कपूर के किरदार का एक्स बॉयफ्रेंड होता है। अपने-अपने लवर्स की शादी की खबर से वरुण और जाह्नवी दोनों ही परेशान हो जाते हैं और यहीं से शुरू होती है एक दिलचस्प कहानी। जिसमें प्यार, पागलपन और पारिवारिक उलझनों का भरपूर मेल देखने को मिलेगा।



कॉमेडी, ड्रामा और ट्विस्ट से भरपूर है ट्रेलर


फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का ट्रेलर एक शानदार एंटरटेनमेंट पैकेज की तरह सामने आया है। कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है जब वरुण धवन और जाह्नवी कपूर, अपने-अपने एक्स लवर्स की शादी को रोकने के लिए एक साथ टीम बनाते हैं। दोनों कपल बनकर वे शादी के वेन्यू तक पहुंच जाते हैं और वहां से शुरू होती है एक मजेदार और रोमांचक जर्नी। ट्रेलर में डांस सीक्वेंस, ह्यूमर और मनीष पॉल की चटपटी कॉमिक टाइमिंग सब कुछ देखने को मिलता है। 


वरुण और जाह्नवी अपने-अपने प्यार को वापस पाने के लिए कई मजेदार तरकीबें आजमाते हैं, लेकिन इन चालाकियों के दौरान वे खुद एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं और धीरे-धीरे उनके बीच भी प्यार पनपने लगता है। अब फिल्म में अंत में क्या होता है। क्या शादी रुकती है ? या नया प्यार परवान चढ़ता है? ये तो सिनेमाघरों में जाकर ही पता चलेगा। लेकिन इतना तय है कि ट्रेलर पूरे समय आपको फील-गुड मूड में रखता है। वरुण धवन की कॉमिक टाइमिंग, जाह्नवी की फ्रेशनेस और कहानी में मौजूद मजेदार ट्विस्ट फिल्म को एक पूरी तरह फैमिली एंटरटेनर बनाते हैं। बता दें, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।


इस फिल्‍म से होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश


‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की रिलीज को लेकर खास बात यह है कि यह फिल्म सीधे क्लैश करने जा रही है ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ से। जहां एक तरफ ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ एक म्यूजिकल-रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, वहीं ‘कांतारा चैप्टर 1’ एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसकी बेसब्री से प्रतीक्षा हो रही है। ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का निर्देशन शशांक खैतान ने किया है। वे इससे पहले ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘धड़क’ जैसी हिट फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵