back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फ्रांस में युवक ने राष्ट्रपति इमैनुएल को जड़ा थप्पड़, दो गिरफ्तार

पेरिस. 09 जून (हि.स.)। फ्रांस में एक युवक ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन को थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मंगलवार को साउथइस्टर्न फ्रांस के ड्रोम क्षेत्र में उस समय हुई जब राष्ट्रपति इमैनुएल एक वॉकअबाउट सेशन के दौरान लोगों से मिल रहे थे। तभी भीड़ में शामिल एक युवक के पास राष्ट्रपति उसके पास पहुंचे, युवक ने राष्ट्रपति का बायां हाथ पकड़ा और दाएं हाथ से उनके गाल पर थप्पड़ मारा। इस पर वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने राष्ट्रपति को वहां से सुरक्षित निकाला और युवक को वहीं गिराकर दबोच लिया। स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ड्रोम क्षेत्र मे इमैनुएल मैक्रॉन रेस्टोरेंट मालिकों और छात्रों से मुलाकात कर कोरोना महामारी के बाद लोगों का जीवन कैसे पटरी पर आ रहा है इस संबंध में जानकारी लेने पहुंचे थे। इस घटना का वीडियो सामने आया जो थोड़ी देर बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵