back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डॉक्टर सुबर्णा गोस्वामी ने कोलकाता की घटना पर कहा- पीड़िता के सिर से लेकर पैर तक जख्म थे, उपद्रवियों…..

Kolkata Rape & Murder: डॉक्टर सुबर्णा गोस्वामी ने कर मेडिकल कॉलेज की एक डॉक्टर के साथ रेप के बाद निर्मम हत्या को लेकर कहा है कि यह वारदात काफी डराने वाली है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की एक डॉक्टर के साथ रेप के बाद निर्मम हत्या ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। पहले तो इस मामले में काफी लापरवाही बरती गयी और उसके बाद अस्पताल के बाहर इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। उनका मकसद क्राइम सीन को नष्ट करने का था। इस सब पर सत्ता पक्ष का ही हाथ है। यह सब बातें ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन से जुड़े डॉक्टर सुबर्णा गोस्वामी ने एक इंटरव्यू में इस घटना की पूरी जानकारी देते हुए कहा है।

शरीर का कोई भी अंग ऐसा नहीं था, जहां जख्म न हुआ हो

डॉक्टर सुबर्णा गोस्वामी ने कर मेडिकल कॉलेज की एक डॉक्टर के साथ रेप के बाद निर्मम हत्या को लेकर कहा है कि यह वारदात काफी डराने वाली है। डॉक्टर सुबर्णा गोस्वामी ने कहा कि पीड़ित परिवार के लोगों ने जब मुझे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट दिखाई तो तब जाकर पता चला कि यह कितनी डरावनी घटना थी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में डॉक्टर के सिर से लेकर पैर तक हर अंग में जख्म ही जख्म थे। उन्होंने बताया कि आंख, नाक, ओठ, प्राइवेट पार्ट आदि सभी अंगों पर बुरी तरह से जख्म थे। डॉक्टर सुबर्णा गोस्वामी ने बताया कि शरीर का कोई भी अंग ऐसा नहीं था, जहां जख्म न हुआ हो। 

पुलिस इस मामले में लापरवाही बरत रही है

इसके साथ ही डॉक्टर सुबर्णा गोस्वामी ने बताया है कि पीड़ित डॉक्टर के शरीर से 150 मिलीग्राम वीर्य तक पाया गया है। जिससे पता चलता है कि इस मामले में एक से अधिक रेपिस्ट थे। लेकिनपुलिस इस मामले में लापरवाही बरत रही है, अभी तक वे इस मामले में एक से अधिक रेपिस्ट होने की बात को नहीं मान रहे है। वहीं डॉक्टर सुबर्णा गोस्वामी ने कहा अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों पर उपद्रवियों ने अचानक से हमला कर दिया था। किसी तरह डॉक्टरों ने अपनी जान बचाई, कई तो टॉयलट में जाकर छुप गए। 

इसमें सत्तापक्ष पार्टी का हाथ है: डॉक्टर सुबर्णा गोस्वामी

डॉक्टर सुबर्णा गोस्वामी ने बताया कि ये लोग क्राइम सीन को नष्ट करने और हमारे आंदोलन को खत्म करने आए थे। लेकिन वे क्राइम सीन को नष्ट करने में सफल नही हो पाए। डॉक्टर सुबर्णा गोस्वामी ने बताया कि इसमें सत्तापक्ष पार्टी का हाथ है, वे इस घटना को दबाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। डॉक्टर सुबर्णा गोस्वामी ने बताया कि पीड़ित परिवार 3 घंटे तक अपनी बेटी का शव नहीं देख सके। उन्होंने बताया कि पीड़ित डॉक्टर के अंतिम संस्कार में भी काफी जल्दबाजी की गई ।अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्‍ली धमाके से दहशत में कोलकाता; भारत-साउथ अफ्रीका मैच पर बड़ा फैसला, हाई अलर्ट जारी

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली के लाल किले पर सोमवार धमाके के बाद कोलकाता में भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट मैच से पहले सुरक्षा व्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵