back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Heatwave: हीटवेव की खबर पढ़ते-पढ़ते बेहोश हो गईं दूरदर्शन की एंकर, वीडियो वायरल

Anchor on Heatwave: दूरदर्शन की एक एंकर न्यूज पढ़ने के दौरान बेहोश हो गईं। स्टूडियो में मौजूद लोगों ने उनके चेहरे पर पानी छिड़का। एंकर ने दर्शकों को भीषण गर्मी में अपना ख्याल रखने की भी सलाह दी।

नई दिल्ली, रफ्तार। देश के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। हाल में एक टीवी एंकर हीटवेव पर लाइव अपडेट पढ़ते के दौरान बेहोश हो गईं। दरअसल, दूरदर्शन की कोलकाता स्टूडियो की एंकर लोपामुद्रा सिन्हा का ब्लड प्रेशर अचानक गिरा और वह बेहोश हो गईं। उन्होंने इसका वीडियो अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है। एंकर लोपा मुद्रा ने वीडियो पोस्ट कर कहा कि टेलीप्रॉम्प्टर धीमा हो गया और मैं बेहोश हो गई…। मैं कुर्सी पर गिर पड़ी।

ब्लड प्रेशर गिरने से बेहोश हुईं

एंकर ने कहा कि स्टूडियो के कूलिंग सिस्टम में कुछ खराबी आने से वह गर्मी और अचानक ब्लड प्रेशर गिरने की वजह से बेहोश हो गईं। कहा, सुबह के प्रसारण से पहले उन्हें प्यास लग रही थी। मैं कभी भी शो के दौरान अपने साथ पानी की बोतल नहीं रखती। चाहे वह 15 मिनट या आधे घंटे का शो हो। मुझे 21 साल के करियर में कभी भी प्रसारण के दौरान पानी पीने की जरूरत महसूस नहीं हुई थी। इस दिन प्रसारण समाप्त होने में 15 मिनट बचे थे, तब मुझे प्यास लग रही थी।

दो स्टोरी बाकी थी

लोपा ने बताया कि जब टीवी पर मेरा चेहरा नहीं, बल्कि विजुएल दिखाए जा रहे थे तो मैंने फ्लोर मैनेजर की तरफ इशारा कर पानी की बोतल मांगी। उन्हें पानी पीने का मौका नहीं मिल पा रहा था, क्योंकि बिना किसी बाइट के सामान्य स्टोरी चल रही थी। बुलेटिन के अंत में एक बाइट आई और मैंने थोड़ा पानी पीया। पानी पीने के बाद किसी तरह दो स्टोरी पूरी की और दो पढ़नी बाकी थी।

बेहोश होकर कुर्सी पर गिरीं

एंटर के अनुसार गर्मी की स्टोरी पढ़ते समय मेरी आवाज लड़खड़ाने लगी। मैंने प्रेजेंटेशन पूरा करने का भरसक प्रयास किया, लेकिन गर्मी के कारण अचानक बेहोश हो गई। सौभाग्य से यह तब हुआ, जब टेलीविजन पर 30-40 सेकंड का एनीमेशन चल रहा था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में मार्च में लौटी ठंड! बारिश-आंधी से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में मार्च के महीने में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जहां कुछ दिन पहले तक तेज गर्मी महसूस...
spot_img

Latest Stories

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵