back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लेने पहुंचे शपथ; नीट, नीट, नीट और शेम शेम शेम के नारों से गूंजा सदन

Parliament Session: शपथ समारोह के दौरान जब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मंच पर पहुंचे तो विपक्ष ने नीट, नीट, नीट और शेम शेम शेम बोल कर उनका विरोध किया। सभी विपक्षी सांसदों ने जमकर उनके खिला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरूआत हुई। सबसे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई है। इसके बाद सदन के प्रोटेम स्पीकर बने भर्तृहरि महताब ने लोकसभा के नेता और सांसद के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई। इसके बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्रियों को एक-एक शपथ दिलाई गई।

शपथ समारोह में विपक्ष ने किया धर्मेंद्र प्रधान का विरोध

इस शपथ समारोह के दौरान जब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मंच पर पहुंचे तो विपक्ष ने नीट, नीट, नीट और शेम शेम शेम बोल कर उनका विरोध किया। सभी विपक्षी सांसदों ने जमकर उनके खिलाफ नारेबाजी की। संसद भवन में शपथ के दौरान विपक्ष खूब विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष के सभी संसदो ने सरकार पर संविधान तोड़ने का आरोप लगाते हुए अपने होथों में संविधान की प्रतियां ले रखी थी। इसके साथ विपक्ष ने नीट पेपर लीक 2024 को लेकर भी पीएम मोदी और उनके मंत्री पर जमकर निशाना साधा है।  

सांसदों ने हाथों में संविधान की कॉपी लेकर सरकार का किया विरोध

लोकसभा के पहले सत्र में विपक्ष के सभी सांसदों ने हाथों में संविधान की कॉपी लेकर सरकार का विरोध किया। उन्होंने मोदी सरकार पर अहंकारी होने का आरोप लगाया। और कहा कि हमें पहले दिन से ही संविधान की रक्षा करनी होगी। आपको बता दें कि सासंदों के शपथ के बाद लोकसभा स्पीकर का चुनाव होना है। इसके बाद राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा। और फिर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश के लिए आम बजट पेश करेगी। बजट पर सदन में चर्चा के बाद आखिरी दिन पीएम मोदी दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देंगे। और 3 जुलाई को यह पहला सत्र खत्म हो जाएगा।

सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने मीडिया को किया संबोधित

संसद का पहला सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में आज का दिन गौरवशाली दिन है। आजादी के बाद पहली बार, शपथ ग्रहण समारोह हमारे अपने नए संसद भवन में हो रहा है। इससे पहले यह पुराने संसद भवन में होता था। इस महत्वपूर्ण दिन पर वह सभी नव-निर्वाचित सांसदों का हार्दिक स्वागत करते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रैफिक का ‘महा-जाम’! दिल्ली के इन इलाकों में एंट्री बंद, शाम 5 बजे के बाद भूलकर भी न जाएं इस तरफ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आज चौथा दिन है और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शाम 5 बजे से रात 9 बजे...
spot_img

Latest Stories

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...