back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना और आतंकियों की मुठभेड़, 4 आतंकी मारे गए, 2 जवान शहीद

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में दो अलग-अलग गांवों में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें 4 आतंकी मारे गए हैं। वहीं 2 जवान शहीद हो गए। आतंकियों ने आलमारी को बंकर बनाकर रखा था।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के साथ हुए मुठभेड़ में 6 आतंकवादी मारे गए। इस मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से 2 आतंकवादियों के शव बरामद किए हैं। ये शव कुलगाम के मोदरगाम से बरामद हुए हैं। वहीं चिन्नीगाम में रविवार को 4 आतंकवादियों के शव बरामद हुए हैं। आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पैरा कमांडो सहीत 2 जवान शहीद हुए हैं। 

हिज्बुल मुजाहिदीन से थे सभी आतंकवादियों के संबंध


जानकारी के मुताबिक कुलगाम जिले के दो गांवों में शनिवार को मुठभेड़ शुरू हुई थी। चिन्निगाम में मारे गए 4 आतंकवादियों के संबंध हिज्बुल मुजाहिदीन से थे। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने एक आलमारी के अंदर बंकर बनाकर रखा था। वहीं पुलिस आतंकवादियों को पनाह देने में स्थानय लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है।

2 सैनिक हुए शहीद


इस संबंध में पुलिस महारनिरीक्षक वीके बिरदी ने बताया कि मोदरगाम में पहली मुठभेड़ में एक सैनिक शहीद हो गया। वहीं कुलगाम के चिन्निगाम में दूसरी मुठभेड़ में 4 आतंकवादी मारे गए। वहीं एक सैनिक भी शहीद हो गया। वीके बिरदी ने बताया कि मारे गए सभी आतंकवादी हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े थे। उनमें से एक हिज्बुल मुजाहिदीन का स्थानीय कमांडर था।

चिन्निगाम में मारे गए 4 आतंकवादियों की पहचान जाहिद अहमद, यावर बशीर डार, तौहीद अहमद राथर और शकील अह वानी के रूप में हुई है। मोदरगाम में मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान फैसल और आदिल के रूप में हुई है।

एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा है कि मुठभेड़ स्थल कुलगाम के अंदरूनी इलाकों में थे और राष्ट्रीय राजमार्ग से दूर थे। पुलिस और अन्य एजेंसिया कड़ी निगरानी रख रही हैं।


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

Republic Day: फिल्मों में आर्मी अफसर बने ये 5 सुपरस्टार, एक ने तो राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सिनेमा में अभिनेता अक्सर पुलिस, वकील या फिर अलग-अलग पेशों के किरदार निभाते हैं, लेकिन आर्मी अफसर की...
spot_img

Latest Stories

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...