back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तराखंड में आठ आईएएस और दो पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल

देहरादून, 08 जून (हि.स.)। उत्तराखंड शासन ने मंगलवार को आठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और दो राज्य सिविल सेवा (पीसीएस) सहित कुल 10 अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। कार्मिक व सर्तकता अविभाग के अनु सचिव हनुमान प्रसाद की ओर से स्थानांतरण में आईएएस मनीषा पंवार को वर्तमान दायित्व के साथ अपर मुख्य सचिव कृषि और कृषि कल्याण का जिम्मा, आईएएस हरबंस सिंह बने सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा और आईएएस सविन बंसल को अपर सचिव कृषि एवं कृषि कल्याण निदेशक खाद्य प्रसंस्करण, आईएएस रामविलास यादव बने अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आईएएस रोहित मीणा बने प्रबंध निदेशक उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम सिडकुल तथा महानिदेशक आयुक्त उद्योग उत्तराखंड की जिम्मेदारी मिली है। आईएएस अभिषेक रोहिल्ला को प्रबंध निदेशक कुमाऊँ मंडल विकास निगम नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस नमामि बंसल को मुख्य विकास अधिकारी टिहरी, आईएएस अपूर्वा पांडे को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की बनाया गया है। इधर, पीसीएस मेहरबान सिंह बिष्ट को सचिव मानवाधिकार आयोग और पीसीएस उमेश नारायण पांडे को अपर सचिव सिंचाई तथा लघु सिंचाई का काम मिला है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

Explainer: बंगाल के 4 अधिकारियों को चुनाव आयोग ने हटाने कहा, ममता बनर्जी ने किया इनकार

नई दिल्ली/रफ़्तार डेस्क। भारत के चुनाव आयोग ने चुनाव से पहले मतदाता सूची बनाने में अनियमितताओं को लेकर बंगाल के 4 अधिकारियों को हटाने...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵