back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

54 दिन से अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल इलाज के लिए राजी, 14 फरवरी को केंद्र सरकार से मीटिंग तय

बीते 54 दिनों से किसानों की मांग के समर्थन में अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल इलाज कराने के लिए तैयार हो गए हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। किसानों की मांग को लेकर खनौरी बॉर्डर पर लंबे समय से विरोध प्रदर्शन जारी है। 54 दिन से किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल अनशन पर बैठे हैं। जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत लगातार कमजोर होती जा रही है। कोर्ट ने पंजाब को सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि सरकार डल्लेवाल के स्वास्थय की जांच के लिए डॉक्टर्स की टीम का गठन करे। लेकिन किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने इलाज लेने से मना कर दिया था। हालांकि अब वह 14 फरवरी की बैठक के मद्देनजर मेडिकल ऐड लेने के लिए तैयार हो गए हैं।

14 फरवरी को किसानों के साथ बैठक तय

केंद्र सरकार का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल किसानों से मुलाकात करने पहुंचा था। यह बैठक कृषि मंत्रालय के अधिकारियों और संयुक्त किसान मोर्च (गैर राजनीतिक) के बीच प्रस्तावित थी। प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बातचीत में यह फैसला लिया गया कि 14 फरवरी की शाम 5 बजे चंडीगढ़ के महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान में एक बैठक होगी जिसमें अहम फैसले लिए जा सकते हैं। हालांकि, किसान नेता सुखजीत सिंह हरदोझांडे ने कहा कि जब तक फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी नहीं दी जाती, तब तक वह अपना अनशन खत्म नही करेंगे।

डल्लेवाल इलाज के लिए राजी हुए

बीते 54 दिन से आमरण अनशन के पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारियों की मुलाकात हुई। इस बैठक में डल्लेवाल से अपील की गई कि 14 फरवरी को चंडीगढ़ में होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए इलाज ले लें ताकि बैठक में स्वस्थ होकर भाग ले सकें। इसके बाद उनके साथी किसान संगठनों के जिम्मेदार लोगों ने भी उनसे इलाज लेने की अपील की जिसके बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल इलाज के लिए राजी हो गए। 

Advertisementspot_img

Also Read:

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इन समुदायों में पकड़ बनाएगी AAP, सरकार में बन सकते हैं दो डिप्टी सीएम

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) की मोगा...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...