back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किसान आंदोलन पर लगा ब्रेक, यूपी सरकार से बातचीत फेल होने के बाद फिर शुरु होगा दिल्ली कूच, जानिए क्या है मांगें

अपने एक साल के लंबे आंदोलन की बदौलत नरेंद्र मोदी सरकार से कृषि कानूनों को निरस्त करवाने में कामयाब रहे किसानों ने एक बार फिर नए सिरे से विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर ली हैं।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। अपने एक साल के लंबे आंदोलन की बदौलत नरेंद्र मोदी सरकार से कृषि कानूनों को निरस्त करवाने में कामयाब रहे किसानों ने एक बार फिर नए सिरे से विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर ली हैं। किसानों ने आज सोमवार को दिल्ली की ओर शुरु किया लेकिन वह दिल्ली पहुंच नहीं सके। हालांकि अब इस पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। किसानों का कहना है कि हम पहले यूपी सरकार से बातचीत करेंगे। बातचीत असफल होने के बाद एक बार फिर दिल्ली कूच का ऐलान किया जाएगा।

रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की नोएडा अथॉरिटी, पुलिस और जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक यमुना प्राधिकरण के सभागार में करीब 3 घंटे तक चली। हालांकि, वार्ता विफल रही। जिसके बाद भारतीय किसान परिषद (BKP) नेता सुखबीर खलीफा ने घोषणा की कि संसद परिसर तक मार्च निकालकर नए कृषि कानूनों के तहत मुआवजे और लाभ की मांग को लेकर सोमवार को विरोध प्रदर्शन करेंगे। 

ये हैं किसानों की मांग

किसानों का कहना है कि अधिकारियों ने कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया है। किसानों का कहना है कि नए भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार 1 जनवरी 2014 के बाद अधिग्रहित भूमि का 4 गुना मुआवजा दिया जाए। किसानों का कहना है कि गौतमबुद्ध नगर में 10 साल से सर्किल रेट भी नहीं बढ़ाया गया। नए भूमि अधिग्रहण कानून के लाभ जिले में लागू करें। किसान चाहते हैं कि जमीन अधिग्रहण के बदले 10 फीसदी विकसित भूखंड दिया जाए और 64.7 फीसदी की दर से मुआवजा दिया जाए। भूमिधर, भूमिहीन किसानों के बच्चों को रोजगार और पुनर्विकास के लाभ दें। उच्चाधिकार समिति की सिफारिशें लागू की जाएं। आबादी क्षेत्र का उचित निस्तारण हो। 

किसानों के मार्च को लेकर नोएडा और दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई है और बॉर्डर पर सतर्कता बरती जा रही है। कई जगहों पर बेरिकेड्स लगा दिए गए हैं। कई किसान नेताओं को नजरबंद भी किया जा रहा है। नोएडा से सटे सभी बॉर्डर पर बैरिकेटिंग की गई है। नोएडा और दिल्ली पुलिस ने समन्वय स्थापित किया है। वहीं, मेट्रो के इस्तेमाल की सलाह दी गई है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

द्वारका हादसा: साहिल की मां का आरोपी के पिता पर गुस्सा फूटा, कहा- इमोशनल ड्रामा कर रहे हैं, बचने नहीं दूंगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के द्वारका में 13 फरवरी को हुए दर्दनाक कार हादसे में साहिल धनेशरा की मौत के बाद उनकी मां ने...
spot_img

Latest Stories

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...