back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्पीकर के पद पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में रार, NDA ने ओम बिरला तो INDIA ने के. सुरेश को बनाया उम्मीदवार

Lok Sabha Speaker Election: NDA ने जहां ओम बिरला को अपना स्पीकर पद का उम्मीदवार बनाया है, तो वहीं विपक्ष ने के सुरेश को स्पीकर पद के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतार दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कल 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत हुई थी। 18वीं लोकसभा का यह पहला सत्र 3 जुलाई तक चलने वाला है। आज सत्र का दुसरा दिन है। लोकसभा सत्र के पहले दिन सदन में 280 सांसदों को शपथ दिलाई गई थी। आज दूसरे दिन बाकी बचे हुए 264 सांसद लोकसभा के सदस्य के पद की शपथ लेने जा रहें हैं। इसके साथ ही आज लोकसभा स्पीकर पद के लिए नाम तय किए जा रहें है। 

ओम बिरला को NDA ने तो के सुरेश को INDIA ने बनाया स्पीकर उम्मीदवार

आज एनडीए ने ओम बिरला को लोकसभा के स्पीकर का उम्मीदवार बना दिया गया है। चुकी सरकार और विपक्ष के बीच स्पीकर पर सहमति नहीं बन पाई है। इसके लिए NDA के बाद INDIA ने भी स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार उतार दिया है। NDA ने जहां ओम बिरला को अपना स्पीकर पद का उम्मीदवार बनाया है, तो वहीं विपक्ष ने के सुरेश को स्पीकर पद के उम्मीदवार के तौर पर उतार दिया है। दोनो लोगों ने स्पीकर पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। 

देश में पहली बार होगा स्पीकर पद के लिए चुनाव

आपको बता दें कि देश के इतिहास में पहली बार स्पीकर पद के लिए चुनाव होने जा रहा है। एनडीए ने जहां ओम बिरला को एक फिर स्पीकर प्रत्याशी बनाया है, तो वहीं INDIA ब्लॉक की तरफ से के सुरेश को उम्मीदवार बनाया गया है। अब लोकसभा के स्पीकर का चुनाव कल यानी बुधवार को 11 बजे होना है। इससे पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष की सर्वसम्मति से स्पीकर का चुनाव किया जाता रहा है। लेकिन अब की बार ये परंपरा टूटती नजर आ रही है। 

राजनाथ ने खरगे को फोन कर मांगा था समर्थन

आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से फोन पर बात की थी और स्पीकर पद पर समर्थन मांगा था। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम स्पीकर पद पर समर्थन देने के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष को डिप्टी स्पीकर पोस्ट मिलनी चाहिए। इस पर राजनाथ सिंह की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। राहुल गांधी ने कहा कि राजनाथ सिंह ने मल्लिकार्जुन खरगे को कॉल रिटर्न करने की बात कहीं, लेकिन वो कॉल अब तक नहीं आई है। एक तरफ पीएम मोदी कह रहे हैं कि हमें विपक्ष से सहयोग चाहिए। लेकिन हमारे नेता की इंसल्ट की जा रही है। इससे लगता है कि सरकार की नियत साफ नहीं है। 

ओम बिड़ला की जीत तो तय, पर डिप्टी स्पीकर की राह नहीं होंगी असान

गौरतलब है कि इस बार चुनाव में विपक्ष काफी मजबूत बन कर उभरा है। इस लोकसभा चुनाव में एनडीए के पास 293 सांसद है जबकि इंडिया के पास 234 सांसद हैं। हालांकि स्पीकर पद के लिए होने वाले चुनाव में ओम बिड़ला की जीत तय हैं। लेकिन अब डिप्टी स्पीकर के पद को लेकर तकरार होनी तय है। इस बार एनडीए डिप्टी स्पीकर का पद अपने सहयोगियों को देना चाहती थी, जबकि परंपरा के अनुसार यह पद विपक्ष के पास होना चाहिए। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...