back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi: ‘गरीबों का समर्थन नहीं करती बीजेपी’, MCD पार्षद सुमन टिंकू राजौरा की AAP में वापसी

इस साल भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के कुछ महीनों बाद पार्षद सुमन टिंकू ने मंगलवार को फिर से AAP से जुड़ने का फैसला किया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली नगर निगम की पार्षद सुमन टिंकू राजौरा की आम आदमी पार्टी में वापसी हो गई है। इस साल भारत जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के कुछ महीनों बाद पार्षद सुमन टिंकू मंगलवार को फिर से AAP से जुड़ गई। उनकी आप पार्टी में वापसी हुई है। पार्षद सुमन टिंकू राजौरा ने भाजपा में शामिल होने के फैसले को अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती बताया।

इसी साल बीजेपी में शामिल हुईं थी सुमन टिंकू राजौरा

दिल्‍ली नगर निगम के मंगोलपुरी में वार्ड 50 बी का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्षद सुमन टिंकू राजौरा ने इस साल की शुरुआत में भाजपा का थामन थामा था। पिछले महीने उन्हें कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए बीजेपी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। वह अपने पति के साथ ‘आप’ में लौट आईं।

सौरभ भारद्वाज ने पार्टी में कराया शामिल

‘आप’ दिल्ली चीफ अध्यक्ष और पार्टी के सीनियर नेता सौरभ भारद्वाज ने सुमन टिंकू राजौरा की वापसी कराते हुए पार्टी की टोपी और दुपट्टा भेंट किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों के साथ बीजेपी के विश्वासघात ने इसके अपने नेताओं को भी छोड़ने पर मजबूर कर दिया है।

क्‍या बोले MCD के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग 

MCD के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि राजौरा की ‘आप’ में वापसी गर्व का क्षण है। मैंने देखा कि कैसे उन्होंने झुग्गीवासियों के साथ व्यवहार किया, ‘जहां झुग्गी, वहां मकान’ का वादा करने के बाद उनके घर छीन लिए।

‘बीजेपी गरीबों का समर्थन नहीं करती’

अंकुश नारंग ने कहा कि MCD चेयरमैन के चुनाव के दौरान ‘आप’ के उम्मीदवार को वोट देने से उन्हें कुछ हद तक मानसिक शांति मिली। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की अपनी बात पर कायम रहने के लिए प्रशंसा करते हुए कहा कि बीजेपी गरीबों का समर्थन नहीं करती, बल्कि उन्हें मिटाना चाहती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली विधानसभा और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बजट से पहले हड़कंप; स्पीकर Vijender Gupta को आया ईमेल, PM मोदी...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...

क्या Akshay Kumar की फिल्म पर भारी पड़ेगी की Dhurandhar 2? बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2026 शुरू होते ही...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵