back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व BJD सांसद ने दूसरी जाति में की शादी, समाज ने 12 साल के लिए बहिष्कार किया, जानिए पूरा मामला

ओडिशा के नबरंगपुर से पूर्व सांसद और बीजेडी नेता प्रदीप माझी को उनकी इंटर कास्ट मैरिज के कारण उनके समुदाय ने बहिष्कृत कर दिया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जाति है कि जाती नहीं, यह प्रचलित लाइन तो आपने कई बार सुनी होगी। जब बात राजनीति की आती है तो इसका प्रभाव वोट बैंक के लिहाज से और ज्यादा बढ़ जाता है। लेकिन ओडिशा से ऐसा मामला निकल कर आया है जब पूर्व BJD सांसद को जाति की वजह से समाज ने 12 साल के लिए बहिष्कृत कर दिया है। इस फैसले के अनुसार पूर्व सांसद प्रदीप माझी के किसी भी पारिवारिक या सामाजिक कार्यक्रम में समाज का कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं होगा। 

दूसरी जाति की लड़की से शादी करने पर किया बहिष्कार

बीजेडी के पूर्व सांसद प्रदीप माझी ने 12 मार्च को दूसरी जाति की लड़की से शादी की थी। इसके बाद उनके खिलाफ अखिल भारतीय आदिवासी भतरा समाज की केंद्रीय समिति ने एक बैठक की जिसमें प्रदीप माडी का 12 साल के लिए बहिष्कार करने का फैसला किया। समाज का मानना है कि वह बार बार समाज के खिलाफ काम कर रहे हैं। उन्होंने अपनी बहन की शादी भी ब्राह्मण परिवार में की थी। समुदाय का मानना है कि उनके बार बार ऐसे फैसले लेने से समाज की संस्कृति और परंपराएं खतरे में पड़ रही हैं।

आदिवासी भतरा समाज के फैसले के क्या हैं मायने

अखिल भारतीय आदिवासी भतरा समाज के इस फैसले के कारण अब समाज का कोई भी व्यक्ति प्रदीप माझी के किसी भी कार्यक्रम में नही जाएगा। इसमें शादी, जन्मदिन, पूजा, यहां तक कि अंतिम संस्कार जैसे कार्यक्रम भी शामिल हैं। इस फैसले के सामने आने के बाद कई तरह के सवाल उठने लगे हैं कि अगर कोई पू्र्व सांसद होकर समाजिक बेड़ियों से बंधा है तो उस वर्ग का क्या होता होगा जो ग्रामीण पृष्ठभूमि से आते हैं जिनके लिए समाजिक जीवन और समाज के लोग भी बहुत मायने रखते हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 की हालत गंभीर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। SCB Medical College and Hospital के ट्रॉमा केयर ICU में सोमवार तड़के करीब 3 बजे अचानक भीषण आग लग गई। यह...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵