back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ahmedabad Plane Crash: क्रैश हुए विमान में सवार थे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एयर इंडिया का एक पैसेंजर विमान बोइंग ड्रीमलाइनर 787 हादसे का शिकार हो गया। विमान ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी और महज दो मिनट बाद 1:40 पर क्रैश हो गया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एयर इंडिया का एक पैसेंजर विमान बोइंग ड्रीमलाइनर 787 हादसे का शिकार हो गया। विमान ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी और महज दो मिनट बाद 1:40 पर क्रैश हो गया। यह हादसा एयरपोर्ट की बाउंड्री पार करने से पहले ही हो गया, और विमान मेघानीनगर इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विमान में 242 लोग थे सवार


इस विमान में क्रू मेंबर्स समेत कुल 242 लोग सवार थे। इनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी शामिल थे, जो लंदन जा रहे थे। हादसे में सभी यात्रियों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, विजय रुपाणी के बारे में आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान ऊपर उड़ता-उड़ता अचानक नीचे की ओर झुका और फिर जोरदार धमाके के साथ क्रैश हो गया। धुएं का घना गुबार दूर से ही नजर आ रहा था और आग की भयानक लपटें आसमान तक पहुंच रही थीं।

राहत और बचाव कार्य जारी


घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। NDRF की टीमें भी रेस्क्यू के लिए रवाना हो गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात की और राहत कार्य में तेजी लाने को कहा है। अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

3ad4df49c133edbd34f538d4ec3ded3b-ho.webp

 कौन हैं विजय रुपाणी?


विजय रुपाणी अगस्त 2016 में पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और 2017 में दूसरी बार इस पद पर चुने गए। उनका जन्म 2 अगस्त 1956 को म्यांमार (तब रंगून) में हुआ था। उनके पिता रमणीकलाल रुपाणी व्यापार के सिलसिले में म्यांमार में रहते थे। विजय रुपाणी अपने माता-पिता की सातवीं संतान और सबसे छोटे बेटे हैं। संघ (RSS) से जुड़े रहे विजय रुपाणी, बीजेपी के भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं। इस हादसे ने पूरे राज्य और देश को सदमे में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर लोग पीड़ितों के लिए संवेदना जता रहे हैं और विजय रुपाणी के बारे में स्पष्ट जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अभी तक एयर इंडिया या DGCA की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

एयरपोर्ट और आसमान में अब ‘जीरो टॉलरेंस’: उपद्रवी यात्रियों की खैर नहीं, DGCA की नई गाइडलाइन तैयार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने फ्लाइट और एयरपोर्ट पर हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्त नियमों का ड्राफ्ट जारी कर दिया है।...
spot_img

Latest Stories

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵