back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रूस और यूक्रेन युद्ध का विराम भारत के दिखाए रास्ते से ही संभव : पूर्व राष्ट्रपति कोविंद

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि रूस और यूक्रेन युद्ध का विराम हो सकता है तो वह भारत के दिखाए रास्ते से ही संभव है। यह एक तरह से विश्व युद्ध है। केवल यूक्रेन नहीं पूरी मानवता का नुकसान हो रहा है।

चंडीगढ़, एजेंसी। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि आज भारत विश्व शक्ति बन चुका है। भारत की बढ़ी हुई शक्ति का ही प्रमाण है कि हम रूस-युक्रेन युद्ध के बीच वहां से अपने 23 हजार ये अधिक विद्यार्थियों को सकुशल वापिस लेकर आए।

भगवान महावीर के दिखाए मार्ग पर चलकर बड़ी से बड़ी चुनौती को पार कर सकते हैं

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद पानीपत टीडीआई सिटी में मंगलवार को भगवान महावीर जयंती के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उपस्थित लोगों को भगवान महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारत की बढ़ी ताकत अहिंसा एवं सर्वकल्याण की भावना है। भगवान महावीर के दिखाए मार्ग पर चलकर हम बड़ी से बड़ी चुनौती को पार कर सकते हैं। जिस कालखंड में भगवान महावीर हुए उसी कालखंड में भगवान बुद्ध भी हुए। उन्होंने कहा कि बिहार का राज्यपाल रहते हुए मुझे इन दोनों महान विभूतियों के बारे में जानने का अवसर मिला। मेरा मानना है कि दोनों ही महान विभूतियों की भेंट जरूर हुई होगी। बिहार में भगवान महावीर की जन्मस्थली और निर्वाण स्थली है। इन दोनों स्थानों के दर्शन से नई प्रेरणा मिलती है।

रूस और यूक्रेन युद्ध का विराम हो सकता है तो वह भारत के दिखाए रास्ते से ही संभव है

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि रूस और यूक्रेन युद्ध का विराम हो सकता है तो वह भारत के दिखाए रास्ते से ही संभव है। यह एक तरह से विश्व युद्ध है। केवल यूक्रेन नहीं पूरी मानवता का नुकसान हो रहा है। जब युद्ध शुरू हुआ तो सभी देशों ने हाथ खड़े कर दिए थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दोनों देशों के राष्ट्रपतियों से बात की और यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे अपने छात्रों को सुरक्षित स्वदेश लेकर आए। यह भारत की ताकत है कि विद्यार्थी भारत का तिरंगा लेकर चले और यूक्रेन से बाहर निकल कर आए। इस मौके पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, कोविंद की धर्मपत्नी सविता कोविंद, भगवान महावीर विश्वविद्यालय के चांसलर नंद किशोर, जैन मुनि समर्पण सागर जी समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

IAS की नौकरी ठुकराकर वकालत से राजनीति में चमके रामनाथ कोविंद, जानिए कैसे कानपुर देहात से पंहुचे राष्ट्रपति भवन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज 1 अक्टूबर 2025 को अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर देश के...
spot_img

Latest Stories

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर...

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵