back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में हादसों का शुक्रवार! IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की गिरी छत, वसंत विहार में जमीन धंसने से गिरा मकान

दिल्ली में आज हादसों भरा शुक्रवार रहा है। आज सुबह करीब 5 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। तो वहीं वसंत विहार में जमीन धंसने से मकान गिर..

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए पहली बारिश ही यहां के लोगों के लिए आफत बन गई। दिल्ली में हुई रात की बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जहां कभी सड़कें थी अब वहां तालाब नजर आ रहा है। लोगों के घरों में पानी भरा है हुआ है। वीवीआईपी इलाके भी जलजमाव से जूझ रहे हैं। दिल्ली की जल मंत्री से लेकर सांसदों तक के घरों में पानी भर गया है। इस जलभराव के बीच दिल्ली के कई इलाको से जमीन धसने, मकान गिरने और मजदूरों के फंसने की खबरें भी सामने आ रहीं है। 

कहां क्या हुआ हादसा?

आपको बता दें कि दिल्ली के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन अपने साथ कई आफत लेकर आया है। एक तरफ जगह-जगह लोग जलभराव से परेशान हैं। तो वहीं दुसरी तरफ कई जगहों से हादसे होने की खबरें भी सामने आ रही है। इसी बीच दिल्ली के वसंत विहार से एक बेहद डरावनी खबर सामने आ रहीं है। इसमें एक निर्माणाधीन मकान में बन रहे बेसमेंट के पास टीन शेड गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा वसंत विहार के ब्लॉक बी में हुआ है। 

कैेसे हुआ हादसा?

रात से हो रहीं बारिश के कारण एक निर्माणाधीन घर में पानी भर जाने के पूरा मकान गिर गया है। घर गिरने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई। घर में तीन मजदूरों के फंसे होने की आशंका थी। दमकल विभाग की टीमें उनको बाहर निकालने की कोशिश कर रहीं थी। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां पर एक घर के बेसमेंट की खुदाई चल रही थी। जिसके खुदाई वाले हिस्से में बारिश का पानी भर गया। इस जगह पर काम कर रहें मजदूर अस्थाई टीन शेड बना कर रहते थे। उनकी टीन शेड पर अचानक पेड़ टूटकर गिर गया। फिर टीनशेड मजदूरों के ऊपर गिर गया। इस हादसे में 3-4 लोगों के मौत की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, दमकल विभाग की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहीं है।

डीएफएस अधिकारियों ने बताया पूरा हाल

इस पूरे मामले पर डीएफएस के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े पांच इस घर की दीवार गिर गई थी। मौके पर पांच दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। हम घर के मलबे को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल कर रहें हैं। साथ में पंप की मदद से पानी निकाला जा रहा है। अभी फिलहाल किसी के भी मौत की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारी ने कहा कि मिट्टी धंसने के कारण यहां घर गिर गया। साथ बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

दिल्ली के लोगों के लिए हादसों भरा रहा शुक्रवार

दिल्ली में आज हादसों भरा शुक्रवार रहा है। आज सुबह करीब 5 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत नीचे खड़ी गाड़ियों पर आ गिरी। जिसकी वजह से कई लोग छत के नीचे दब गए। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि इसमें करीब 6 लोग घयल हो गए। साथ ही वसंत विहार की घटना में भी तीन मजदूरों की मौत की सूचना मिली हैं। इसके साथ आज दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव के कारण भी लोगों को बड़ी कठिनाई उठाई पड़ रही हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in 

Advertisementspot_img

Also Read:

लाखों यात्रियों को संभालने की क्षमता और जबरदस्त कनेक्टिविटी, नोएडा एयरपोर्ट पर क्या-क्या होगा खास? कब शुरू होंगी उड़ान सेवाएं? जानिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शनिवार को Noida International Airport के फेज-1 का उद्घाटन किया। यह एयरपोर्ट जेवर में स्थित है...
spot_img

Latest Stories

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵