back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कराह रही है दिल्ली की कानून व्यवस्था, कांग्रेस सांसद ने सोने की चेन छीनी, गृहमंत्री तक पहुंच गया मामला

राजधानी के सबसे ज्‍यादा सुरक्षित क्षेत्र कहे जाने वाले इलाके चाणक्यपुरी में सांसद सुधा रामकृष्णन की कीमती चेन छीन ली गई।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून व्‍यवस्‍था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। क्‍योंकि दिल्‍ली के हाई सिक्योरिटी वाले चाणक्यपुरी इलाके में एक गंभीर मामला सामने आया है। यह घटना मौजूदा कानून व्‍यवस्‍था पर कई सवाल खड़े करती है। राजधानी के सबसे ज्‍यादा सुरक्षित क्षेत्र कहे जाने वाले इलाके चाणक्यपुरी में सांसद सुधा रामकृष्णन की कीमती चेन छीन ली गई।

आर. सुधा रामकृष्णन तमिलनाडु के मयिलादुथुराई लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। सांसद सुधा तमिलनाडु भवन में रहती हैं। आज सुबह जब वो वॉक पर निकली थीं तभी उनके साथ यह घटना सामने आई है। मामले में त्‍वरित कार्रवाई करते हुए दिल्‍ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वारदात के बाद पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वही, सुरक्षा की दृष्टि से इस पॉश इलाके में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था को सवालों के घेरे में ला दिया है। मामले को लेकर आम आदमी पार्टी बीजेपी की रेखा गुप्‍ता सरकार पर सवाल खेड़े कर रही है। 

 गृह मंत्री अमित शाह को पत्र, कार्रवाई का आग्रह

वारदात के बाद सांसद ने इस घटना की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि चाणक्यपुरी इलाके में पोलैंड दूतावास के पास आज सुबह वॉक करने निकली उस दौरान उनके साथ झपटमारी हुई और उनके गले से सोने की चेन छीन ली गई। 

इस बीच, खुद को बचाने की कोशिश में उन्हें कुछ चोटें भी आईं हैं। गृह मंत्री अमित शाह से आर. सुधा ने अधिकारियों को अपराधी का पता लगाकर गिरफ्तार किए जाने का निर्देश दिए हैं।

सौरभ भारद्वाज ने सुरक्षा पर उठाए सवाल

इस घटना पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पर दिल्ली की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सुबह 6 बजे मॉर्निंग वॉक के दौरान दिल्ली में तमिलनाडु की सांसद एम सुधा से चेन स्नेचिंग की घटना हुई। जिसके बाद वो बदमाश फरार हो गए।

‘अब FIR दर्ज कराने नहीं जाते दिल्‍ली क लोग’

उन्होंने आगे लिखा कि दिल्ली में इस तरह की घटना का होना कोई पहली बार नहीं है। चेन, मोबाइल स्नैचिंग दिल्ली में आम हो गया है। लोग अब FIR तक पुलिस में दर्ज करवाने के लिए नहीं जाते हैं। उनको पता है कि इससे कुछ नहीं होगा। दिल्ली पुलिस में हजारों खाली पड़े पदों पर सरकार भर्तियां नहीं करना चाहती।

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi Metro: आज दिल्ली में लास्ट मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, जानिए क्यों किया गया ये फैसला और क्या है इसकी वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में आज क्रिकेट का रोमांच चरम पर होगा, जब Delhi Capitals और Gujarat Titans के बीच मुकाबला खेला जाएगा।...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵