back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गाजियाबाद से बीजेपी के लिए आई गुड न्यूज, संजीव शर्मा ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को हराया

गाजियाबाद के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को झटका लगा है। बीजेपी की ओर से संजीव शर्मा ने जीत दर्ज कर ली।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में गाजियाबाद की सदर विधानसभा की सीट बीजेपी के खाते में गई। संजीव शर्मा ने सपा के राज सिंह जाटव को 69676 वोटों से हराकर यह सीट बीजेपी के खाते में ड़ाल दी।

सदर विधानसभा सीट के उम्मीदवार

गाजियाबाद की सदर विधानसभा सीट पर NDA की तरफ से BJP उम्मीदवार संजीव शर्मा, INDIA की तरफ से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सिंहराज जाटव और BSP के उम्मीदवार परमानंद गर्ग हैं। 2 गठबंधन और 1 पार्टी के बीच जोर की टक्टर हैं। BJP ने ब्राह्मण चेहरा, BSP ने वैश्य और सपा-कांग्रेस गठबंधन से सपा ने दलित उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा है जिनके बीच कांटे की टक्कर हैं। 

किन किन सीटों पर हुए चुनाव? 

यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव हुए थे। इन सीटों में करहल, मीरापुर, कुंदरकी, सीसामऊ, खैर, गाजियाबाद, फूलपुर, कटेहरी और मझवां शामिल हैं।

पिछले चुनाव में क्या थे आकड़े? 

लगातार 2 बार गाजियाबाद सदर से BJP जीत चुकी हैं। 2017 और 2022 में भाजपा के अतुल गर्ग इस सीट से विधायक चुनाव जीत चुके हैं यही कारण है कि गाजियाबाद के सदर विधानसभा सीट को BJP के लिए मजबूत माना जाता हैं। इसके अलावा साहिबाबाद, लोनी, मोदीनगर, मुरादनगर विधानसभा सीट से भी BJP के ही विधायक हैं। 

BJP के लिए सपा नही बनी मुश्किल? 

अनुमान था कि कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती क्योंकि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन में शामिल है। कहा गया कि मुस्लिम मतदाताओं का वोट इस गठबंधन को ज्यादा गया होगा। इसी के साथ BJP प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ेंगी। हालांकि जहां मुस्लिम वोटरों INDIA की तरफ होंगे तो वहीं दलित BSP के साथ होंगे। लेकिन सपा संजीव शर्मा के सामने हार गई।

Advertisementspot_img

Also Read:

15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों की कुछ ऐसी दिख रही है सियासी तस्वीर, देखिए विधानसभा सीटों का मौजूदा हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज चुनाव आयोग 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतदान की गणना करा रहा है।...
spot_img

Latest Stories

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵