back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड UPPRPB ने सिपाही भर्ती परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस खबर का युवाओं को लंबे समय से इंतजार था।

नई दिलली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड UPPRPB ने सिपाही भर्ती परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस खबर का युवाओं को लंबे समय से इंतजार था और होली के मौके पर यह उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

60,244 पदों के लिए जारी हुआ रिजल्ट

इस बार यूपी पुलिस में 60,244 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। फाइनल रिजल्ट 13 मार्च दोपहर 1 बजे घोषित किया गया, जिसकी घोषणा पहले ही कर दी गई थी। इस परीक्षा में शामिल हुए हजारों अभ्यर्थियों की धड़कनें रिजल्ट जारी होते ही तेज हो गईं।

कैसे हुआ चयन?

इस भर्ती प्रक्रिया में कई चरण शामिल थे

लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2023 को आयोजित हुई,सफल उम्मीदवारों के दस्तावेज़ों की जांच हुई। फिर फिटनेस टेस्ट के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को आगे बढ़ाया गया। और मेरिट लिस्ट नार्मलाइज़ स्कोर और आरक्षण नियमों के आधार पर अंतिम सूची तैयार की गई।

कैटेगरी-वाइज कटऑफ भी जारी

UPPRPB ने फाइनल रिजल्ट के साथ अलग-अलग कैटेगरी के कटऑफ नंबर भी जारी किए हैं।

कैटेगरी कटऑफ अंक

जनरल (UR) 225.75926

ईडब्ल्यूएस (EWS) 209.26396

ओबीसी (OBC) 216.58607

एससी (SC) 196.17614

एसटी (ST) 170.03020

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

अगर आपने यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2023 दी थी, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। होमपेज पर ‘रिजल्ट’ सेक्शन में जाएं। ‘कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। सबमिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। रिजल्ट का प्रिंटआउट जरूर ले लें। युवाओं के लिए सुनहरा अवसर यूपी पुलिस में सिपाही बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह बेहद खुशी का मौका है। अब चुने गए अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाएगा और जल्द ही वे पुलिस बल का हिस्सा बनेंगे। बधाई हो! अगर आप सफल हुए हैं तो यह नई शुरुआत का समय है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ का ‘नृशंस’ कांड: पिता बनाते थे पढ़ाई के लिए दबाव, बेटे ने उतार दिया मौत के घाट

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। राजधानी लखनऊ का आशियाना इलाका उस वक्त दहल गया, जब एक घर के बंद कमरे से उठी गंध ने एक खौफनाक...
spot_img

Latest Stories

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵