back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gujarat Bypoll 2025: BJP ने विसावदर और कड़ी उपचुनाव में प्रत्‍याशियों का किया ऐलान, जानें- किसे दिया टिकट?

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुजरात के कड़ी और विसावदर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्‍मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुजरात के कड़ी और विसावदर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्‍मीदवारों का ऐलान कर दिया है। राज्‍य के कड़ी और विसावदर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 19 जून को होने उपचुनाव होना है। इन दोनों सीटों पर बीजेपी ने को राजेंद्र चावड़ा और किरीटभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने इन दो नामों पर रविवार को मुहर लगा दी। 

बीजेपी ने अपने बयान में कहा कि, पार्टी ने कड़ी से चावड़ा और विसावदर से पटेल को मौका दिया है। वही, इसके बाद कांग्रेस ने भी कड़ी से पूर्व विधायक रमेश चावड़ा को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने​ विसावदार के लिए अभी तक उम्मीदवार का ऐलान करना बाकी है। 

इस वजह से खाली हुई थी दोनों सीटें 

दरअसल, अनुसूचित जाति (scheduled caste) के लिए आरक्षित मेहसाणा जिले की कड़ी सीट 4 फरवरी को बीजेपी विधायक करसनभाई सोलंकी के निधन के कारण सीट खाली हो गई थी। जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट ‘आप’ विधायक भूपेंद्र भयानी के दिसंबर 2023 में इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। बाद में वह सत्तारूढ़ बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसी के चलते इन दोनों सीट पर उपचुनाव 19 जून को होने है। 

कड़ी सीट पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच मुकाबला

मेहसाणा तहसील पंचायत के पूर्व सदस्य रहे बीजेपी उम्मीदवार राजेंद्र चावड़ा कड़ी से कांग्रेस के रमेश चावड़ा के सामने चुनावी मैदान में है, जो कड़ी निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे हैं। रमेश 2012 में कांग्रेस के टिकट पर कडी से विधायक चुने गए थे। कड़ी सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट मानी जाती है। 

जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार किरीटभाई पटेल पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष और जाने-माने सहकारी नेता के तौर पर पहचाने जाते है। इस सीट पर उनकी टक्‍कर आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता गोपाल इटालिया से है। आप ने जगदीश चावड़ा को कड़ी सीट से उम्‍मीदवार बनाया है।  

नामांकन की आखिरी तारीख आज 

इन दोनों सीट खाली होने के बाद 19 जून को उपचुनाव होने है । बता दें कि, चुनाव के लिए मतदान 19 जून को होना है। जबकि, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 2 जून (सोमवार) है।

Advertisementspot_img

Also Read:

गुजरात में अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, AAP पार्टी के किसान नेता राजूभाई करपड़ा ने दिया इस्‍तीफा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...
spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...