back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब ATM और UPI से भी निकल सकेंगे PF का पैसा! जून से शुरु होने जा रही नई स‍ुविधा, जानिए कैसे?

EPFO जल्द ही अपनी नई और एडवांस सर्विस EPFO 3.0 लॉन्च करने वाली है। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली है। यह जून 2025 से एक्टिव हो सकता है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने नए प्लेटफॉर्म को और भी आधुनिक बनाने जा रहा है। EPFO के कर्मचारियों के लिए जरूरी जानकारी सामने आई है। EPFO जल्द ही अपनी नई और एडवांस सर्विस EPFO 3.0 लॉन्च करने वाली है। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली है। यह जून 2025 से एक्टिव हो सकता है। नए सिस्टम को लॉन्च करने का मकसद सदस्यों तक सुविधाओं की पहुंच को आसान बनाना और बहुत तेज पहुंचाना है।

आगामी कुछ दिनों में विभाग एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 सिस्टम लॉन्च करने वाला है। इस प्लेटफॉर्म के लॉनच होने के बाद EPFO कर्मचारियों को पैसे निकालना और भी आसान हो जाएगा। इस नवाचार से EPFO यूजर्स ATM और UPI से भी पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे। इसके अलावा, डिजिटल तरीके से खातों में सुधार, ऑटो-क्लेम सेटलमेंट और शिकायतों के निपटारे जैसी कई सुविधाएं भी मिलेंगी। जो, बेहद ही आसान और तेजी से होगी।

कब लॉन्च होगी सुविधा



दरअसल, केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने इससे पहले भी इस बारे में जानकारी शेयर कर चुके है। कि EPFO 3.0 प्लेटफॉर्म मई और जून 2025 के बीच शुरू हो जाएगा। इस नए सिस्टम का मकसद है 9 करोड़ से ज्यादा ईपीएफ खाताधारकों को बेहतर और तेज सेवाएं देना है। ऐसे में जून महीने में इसके लॉन्च होने की पूरी उम्‍मीद है। 

जानें कितना निकाल सकेंगे पैसा

वर्तमान समय में सदस्यों को PF फंड निकालने के लिए करीब 10 से 15 दिन का समय लगता है। वहीं, ATM और UPI सुविधा शुरू होने के बाद यह मिनटों में काम हो जाएगा। हालांकि, ATM और UPI के जरिए केवल 1 लाख रुपये तक की ही पैसे निकाल सकते है। इससे कर्मचारियों को लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा। और समय भी कम लगेगा। इसके अलावा, नए सिस्टम के तहत क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया को भी तेज किया जा रहा है। अब कई तरह के क्लेम ऑटोमैटिक रूप से सेटल हो जाएंगे, जिससे मैन्युअल प्रक्रिया पर निर्भरता कम होगी।

EPFO जारी करेगा विड्रॉल कार्ड

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) इसके लिए एक ATM विड्रॉल सुविधा उपलब्ध कराएंगा। इस सुविधा के लिए PF कर्मचारियों को EPF विड्रॉल कार्ड जारी करेगा। इस कार्ड के जरिए वे डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड की तरह ही बैलेंस चेक, कैश विड्रॉल जैसी सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...