back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Uttar Pradesh: हरीश-संचिता सुसाइड केस में आया नया मोड़, परिवार ने बहू को साथ रखने से कर दिया था इनकार

UP के वाराणसी में पति और गोरखपुर में पत्नी के द्वारा आत्महत्या करने के मामले में नई जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि हरीश-संचिता की शादी को हरीश के परिवार ने मानने से इनकार कर दिया था।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वाराणसी में एक युवक और गोरखपुर में उसकी पत्नी के द्वारा आत्महत्या करने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। स्कूल के समय से ही एक दूसरे से प्यार करने वाले पटना निवासी हरीश बागेश और गोरखपुर निवासी संचिता शरण ने दो साल पहले ही धूमधाम से शादी की थी लेकिन पटना में रहने वाले हरीश के परिवार ने इस शादी को मानने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद हरीश लंबे समय से अपने ससुराल गोरखपुर में ही रह रहा था। 

पति की मौत के बाद पत्नी ने भी की आत्महत्या

घटना वाले दिन हरीश अपने घर पटना जाने की बात कहकर गोरखपुर से निकला था। उसे स्टेशन तक छोड़ने के लिए उसकी पत्नी भी साथ आई थी, लेकिन अगले दिन हरीश वाराणसी के एक होम स्टे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। हरीश की आत्महत्या की खबर मिलते ही पत्नी संचिता बदहवाश हो गई। उसने भी अपने पिता की छत से कूदकर आत्महत्या कर लिया।

हरीश एमबीए ग्रेजुएट था तो संचिता थी फैशन फोटोग्राफर

पुलिस ने बताया कि हरीश एमबीए ग्रेजुएट था और संचिता फैशन फोटोग्राफर थी। दोनों की खुदकुशी करने के बाद संचिता के पिता और और गोरखपुर के चर्चित चिकित्सक राम शरण ने पुलिस को बताया कि पटना निवासी हरीश के माता-पिता ने बेटे की शादी को कभी स्वीकार नहीं किया था। जिसकी वजह से हरीश बागेश उनके पास ही रहता था।

इसी साल गोरखपुर लौटा था कपल

पुलिस ने बताया कि शादी के बाद से ही ये कपल मुंबई में रहने लगा था। इसी साल फरवरी में दोनों गोरखपुर लौट आए थे। हरीश अपने ससुराल में ही अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। डॉक्टर शरण ने कहा कि हरीश ने यहां आने से पहले अपनी नौकरी भी छोड़ दी थी।

आखिरी बार शाम को दोनों के बीच हुई थी बातचीत

रिपोर्ट्स के मुताबिक हरीश शुक्रवार को संचिता को बताया था कि वो पटना जा रहा है। जिसके बाद संचिता खुद उसे छोड़ने रेलवे स्टेशन आई थी। डॉक्टर ने बताया कि दंपति ने आखिरी बार शनिवार शाम को बात की थी। डॉक्टर शरण ने बताया कि रविवार की सुबह पुलिस ने परिवार को फोन कर सूचना दी कि बागेश वाराणसी के सारनाथ में एक होटल में कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया है।

पति की मौत की बात सुनकर पत्नी हो गई थी बदहवास

उसके बाद डॉक्टर राम शरण वाराणसी जाने की तैयारी करने लगे, तभी संचिता को पता चल गया कि उसके पति की मौत हो गई। जिसके बाद संचिता ने कहा कि वो अपने पति के बिना नहीं रह सकती और उसने अपने घर की दूसरी मंजिल पर जाकर छत से कूद गई। जिससे संचिता की भी मौत हो गई। 

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक केके विश्नोई ने सोमवार को कहा कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट्स के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हरीश के सारनाथ जाने और उसके बाद आत्महत्या करने के कारणों की भी जांच कर रही हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

गोरखपुर में राम कथा के दौरान भड़के राजन जी महाराज, बोले- कौन मारेगा गोली

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मशहूर कथावाचक राजन जी महाराज उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में राम कथा के लिए आए हैं। हजारों श्रद्धालु...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...