back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दक्षिण कोरिया में ‘रोबोट’ की आत्महत्या से दुनिया हुई सन्न, वर्क स्ट्रेस से परेशान था रोबोट

दक्षिण कोरिया में एक रोबोट ने आत्महत्या कर ली। वो सीढ़ियों से नीचे कूद गया। जिसके कारण निष्क्रिय हो गया। बताया जा रहा है कि वो वर्क प्रेशर से तनाव में था। अब अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूरी दुनिया में आत्महत्या एक महामारी की तरह फैल चुकी है। सभी देश आत्महत्या की समस्या से अपने-अपने तरीके से निपटने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वो काउंसिंग के अलावा अन्य उपचार भी करते हैं, लेकिन अब ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल दक्षिण कोरिया में एक रोबोट ने आत्महत्या कर ली है। ये खबर सामने आने के बाद पूरी दुनिया में इसकी चर्चा हो रही है। इस घटना की पुष्टि करते हुए सेंट्रल साउथ कोरिया की नगर पालिका ने कहा है कि वो उस मामले की जांच करेगा, जिसमें रोबोट ने खुद को सीढ़ियों से नीचे गिरा दिया।

जानकारी के मुताबिक ये रोबोट नगर निगम के काम में सहायता कर रहा था। ये लगभग एक साल से गुमी शहर के निवासियों को प्रशासनिक कार्यों में मदद दे रहा था। रोबोट बीते हफ्ते सीढ़ियों के नीचे निष्क्रिय अवस्था में पाया गया। अधिकारियों ने कहा कि लोगों ने रोबोट को गिरने से पहले इधर-उधर घूमते देखा था। उस समय ऐसा लग रहा था कि कुछ गड़बड़ है। वहीं अधिकारियों कहा कि घटना कैसे हुई और किन परिस्थितियों में हुई। इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। कहा जा रहा कि रोबोट काम के कारण तनाव में था।

डेली मिरर की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने कहा है कि रोबोट के पार्ट्स को एकत्रित कर लिया गया है और इसे डिजाइन करने वाली कंपनी को भेज दिया गया है। जहां कंपनी ये पता लगाएगी कि आखिर ये घटना हुई क्यों।

वहीं एक अधिकारी ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि ये रोबोट आधिकारिक तौर पर नगर पालिका का हिस्सा था और हम लोगों में से एक था। इसका अपना पब्लिक सर्विस कार्ड भी था। इसमें कुछ खास फीचर्स थे जैसे ये लिफ्ट को बुला सकता था और फ्लोर्स में उपर-नीचे जा सकता था, जो कि अमूमन रोबोट नहीं कर पाते।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में पान मसाला कारोबारी की बहू ने रिश्तों के टूटने के दर्द में की आत्महत्या, सुसाइड नोट में खुलासा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके वसंत विहार में पान मसाला कारोबारी समूह (कमला पसंद और राजश्री) के मालिक कमल किशोर...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...