back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana Assembly Election: राम रहीम का डेरा ही नहीं और कई अन्य डेरे भी हैं राजनीतिक पार्टियों का वोट बैंक

Haryana Assembly election: चुनाव से ठीक पहले राम रहीम का बाहर आना कई सवाल खड़े कर देता है। हरियाणा में डेरों से पार्टियों को अलग वोट बैंक मिलता है। इनका राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान होता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। नेताओं ने प्रचार किया, रैलियां की, जनसभाएं की और लोगों से वोट मांगे। ऐसे में इस समय में राम रहीम का पैरोल पर बाहर आना कई सवाल खड़े कर देता है। राज्य में केवल उनका ही डेरा नहीं ब्लकि अन्य डेरे भी पार्टियों के वोट बैंक हैं।

लक्ष्मीपुरा डेरा

यह डेरा प्रभावशाली डेरों में गिना जाता है। जूना अखाड़े के कपिल महाराज इस डेरे के प्रमुख हैं। रोहतक के साथ ही आसपास के जिलों की करीब 12 विधानसभा सीटों पर इस डेरे का मजबूत प्रभाव माना जाता है।

राधास्वामी सत्संग व्यास

इस डेरे को मानने वालों में बड़ी संख्या दलितों की है। इसके आयोजन में PM नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी समेत BJP और कांग्रेस के बड़े नेता शामिल हो चुके हैं। इन डेरों का कहना है कि ये किसी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करते हैं।

बाबा मस्तनाथ मठ

रोहतक का बाबा मस्तनाथ मठ हरियाणा के प्रभावशाली डेरों में से एक है। इस मठ के अध्यक्ष बाबा बालक नाथ नाथ संप्रदाय के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।नाथ संप्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। बाबा बालकनाथ यादव जाति से आते हैं।

निरंकारी डेरा

हरियाणा के निरंकारी डेरा के अनुयायियों की संख्या लाखों में है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, सोनीपत और करनाल में इस डेरे का वर्चस्व है। सीटों पर जीत या हार तय करने में इस डेरे के अनुयायियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

क्या होती है डेरों में मतदान का प्रक्रिया

मतदान के पहले वाली रात को अनुयायियों तक यह संदेश भिजवाया जाता है कि उन्हें किसका साथ देना है और किसका विरोध करना है। अगर डेरा सच्चा सौदा की बात करें तो इसमें एक राजनीतिक विंग हुआ करती थी। यह विंग यह निर्णय लेती थी कि डेरा प्रेमी किस दल को वोट करेंगे। अभी यह भंग हो चुकी है।

 

Advertisementspot_img

Also Read:

डेरा प्रमुख राम रहीम को बड़ा झटका, बेअदबी मामले में निचली अदालत में चलेगा ट्रायल, SC ने हटाई रोक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को देश के सर्वोच्च न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। दरअसल पंजाब और हरियाणा...
spot_img

Latest Stories

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र...

बदलते मौसम में जरूर खाएं ये सब्जियां, इम्यूनिटी को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इस समय मौसम काफी बदल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵