back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जब्त किए गए फार्महाउस में ED ने खोला ऑफिस, यूनियन बैंक ने PMLA कोर्ट में दी चुनौती

यह संपति यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पास बंधक रखी हुई थी। जिसकी किस्त का भुगतान न करने पर बैंक ऑफ इंडिया ने 2017 में इस संपत्ति पर कब्जा कर लिया था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने पंचकूला में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) अदालत में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के गुरुग्राम क्षेत्रीय कार्यालय को गैर कानूनी तरीके से राजोकरी स्थित ग्रीन्स फार्म नंबर 22, दक्षिणी दिल्ली से चलाने को लेकर याचिका डाली हुई है। दरअसल, यह संपति यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पास बंधक रखी हुई थी। जिसकी किस्त का भुगतान न करने पर बैंक ऑफ इंडिया ने 2017 में इस संपति पर कब्जा कर लिया था। यह संपति विजडम रियलटर्स की थी, जो अपनी गिरवी रखी गई संपति को बैंक से छुटा नहीं पाया था। 

बैंक को वर्ष 2019 में पता चली ये बात

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार पंचकूला में यूनियन बैंक की ओर से पेश हुए वकीलों ने कहा है कि बैंक को वर्ष 2019 में पता चला कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पहले उनकी संपत्ति को कुर्क किया था और बाद में उसको जब्त कर लिया था। जबकि यह संपति हमारे ( यूनियन बैंक) पास गिरवी थी।

इस फार्म हाउस की कीमत 120 करोड़ रुपये के करीब है

जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय (ED) राजोकरी स्थित ग्रीन्स फार्म नंबर 22 को अपना गुरुग्राम क्षेत्रीय कार्यालय के रूप में चला रहा है, जो कि दक्षिणी दिल्ली में स्थित है। इस कार्यलय में ED के 100 के करीब कर्मचारी काम कर रहे हैं। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस फार्म हाउस की कीमत 120 करोड़ रुपये के करीब है। नई दिल्ली में स्थित ईडी मुख्यालय में जब्त की गई महंगी कारों को रखने की जगह कम होने के कारण ED का गुरुग्राम क्षेत्रीय कार्यालय कुछ कारों को इस फार्म हाउस में रख रहा है। 3 अक्टूबर को यहां 1 करोड़ से अधिक रुपये की 40 कारें मौजूद थी।    

यह PMLA कानून के खिलाफ है: Union Bank

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का कहना है कि कुर्की या जब्ती का उद्देश्य सरकारी खजाने के लिए बकाया राशि वसूलना है। न कि अपना निजी कार्यालय बनाकर उसका इस्तेमाल करना। ED ने कुर्की और जब्ती के बावजूद यह संपत्ति न तो बैंक को सौंपी है और न ही सार्वजनिक धन वसूलने के लिए इसकी नीलाम की है। जो कि पीएमएलए कानून के खिलाफ है। यह मामला पीएमएलए कोर्ट में विचाराधीन है।

Advertisementspot_img

Also Read:

I-PAC केस में बड़ा दावा: ED बोली-रेड के वक्त ममता बनर्जी ने छीने सबूत, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार (10 जनवरी 2026) को I-PAC मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ईडी ने अपनी...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵