back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi में दिल दहला देने वाला हुआ हादसा! आनंद विहार में आग की चपेट में आई झुग्गी, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

दिल्ली के आनंद विहार इलाके में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। आनंद विहार की झुग्गी बस्ती में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के आनंद विहार इलाके में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। आनंद विहार की झुग्गी बस्ती में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह घटना देर रात करीब सवा 2 बजे हुई। मृतकों की पहचान यूपी के ओरैया के रहने वाले 34 वर्षीय जग्गी कुमार, 36 वर्षीय श्याम सिंह और 35 वर्षीय जितेन्द्र कुमार के रूप में हुई है।

दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक तीन लोगों की जलकर मौत हो चुकी थी। दमकल कर्मियों ने मलबे से उनके शव बरामद किए। हादसे के बाद आनंद विहार थाना प्रभारी मनीष और एस.आई. सोकेन्द्र ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आग किस वजह से लगी, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि पीसीआर कॉल के जरिए आग लगने की सूचना मिली थी। इस झुग्गी में IGL कंपनी के चार मजदूर रह रहे थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर सुरक्षित बच गया।

रात के समय हुआ हादसा

रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के समय झुग्गी में चार लोग सो रहे थे। मृतकों में शामिल जग्गी कुमार बांदा का रहने वाला था, जबकि श्याम सिंह और कांता प्रसाद ओरैया के निवासी थे। इनके साथ गाजियाबाद का नितिन भी रह रहा था, जो किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। दमकल विभाग और पुलिस आग लगने के सही कारणों का पता लगाने में जुटे हुए हैं। इस हादसे से इलाके में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोग भी इस घटना से बेहद दुखी हैं और सरकार से पीड़ित परिवारों की मदद की मांग कर रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...