back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की हाईवे पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट को हल्की चोट! एक वाहन हुआ क्षतिग्रस्त

केदारनाथ धाम के लिए श्रद्धालुओं को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर अचानक तकनीकी खराबी के कारण हाईवे पर आपातकालीन स्थिति में उतर गया। यह घटना रुद्रप्रयाग जिले के फाटा-बड़ासू इलाके में हुई।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केदारनाथ धाम के लिए श्रद्धालुओं को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर अचानक तकनीकी खराबी के कारण हाईवे पर आपातकालीन स्थिति में उतर गया। यह घटना रुद्रप्रयाग जिले के फाटा-बड़ासू इलाके में हुई। हेलीकॉप्टर में 7 लोग सवार थे, जिनमें से सभी सुरक्षित हैं। हालांकि, को-पायलट को हल्की चोटें आई हैं और एक वाहन को भी नुकसान पहुंचा है।

हेलीकॉप्टर को सड़क पर उतराना पड़ा, हादसा टला

बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर ने सिरसी हेलीपैड से उड़ान भरी थी और कुछ ही मिनट बाद पायलट को तकनीकी खराबी का आभास हुआ। हादसे की आशंका को देखते हुए पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए नेशनल हाईवे पर ही हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कर दी। लैंडिंग के दौरान सड़क पर खड़ी एक गाड़ी को नुकसान हुआ, लेकिन कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

सभी श्रद्धालु सुरक्षित, को-पायलट को हल्की चोट

हेलीकॉप्टर में पायलट, को-पायलट और 7 श्रद्धालु सवार थे। पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंच गई और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। यूकाडा (UCADA) ने इस घटना की जानकारी डीजीसीए (DGCA) को दे दी है। केदारनाथ और अन्य चारधाम यात्रा मार्गों पर पहले भी हेलीकॉप्टर हादसे हो चुके हैं। मई 2025 में भी एक हेली एम्बुलेंस लैंडिंग के समय हादसे का शिकार हो गई थी। वहीं, 8 मई को गंगोत्री धाम जा रहे एक हेलीकॉप्टर की गंगनानी के पास क्रैश में 6 लोगों की मौत हो गई थी।

जांच के आदेश, बाकी शटल सेवाएं सामान्य

क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के इस हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अन्य हेलीकॉप्टर सेवाएं, जो केदारनाथ के लिए चल रही हैं, फिलहाल तय समय पर और सामान्य रूप से जारी हैं। उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में जहां हेलीकॉप्टर सेवाएं तीर्थयात्रियों के लिए बेहद जरूरी होती हैं, वहां तकनीकी सुरक्षा और सतर्कता बेहद अहम है। इस घटना में किसी की जान नहीं गई, जो कि पायलट की तत्परता का नतीजा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो भगवान शिव का एक प्राचीन और प्रमुख तीर्थस्थल है, हर साल लगभग यहां लाखों लोग...
spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵