back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kedarnath Yatra: आस्था की बारिश में भी नहीं डगमगाए कदम, 18 दिनों में 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उत्तराखंड में शुरू हुई चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ धाम में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में शुरू हुई चारधाम यात्रा 2025 के तहत केदारनाथ धाम में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ है। पिछले 18 दिनों में 4 लाख से ज्यादा लोगों ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए हैं। हालांकि इस दौरान केदारनाथ में लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालुओं का जोश कम नहीं हुआ। मौसम की तमाम मुश्किलों को पार करते हुए लोग मंदिर तक पहुंच रहे हैं।

हर दिन 20 हजार से ज्यादा भक्त कर रहे दर्शन

रोजाना करीब 20,000 से अधिक भक्त बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। कई लोग पैदल यात्रा कर रहे हैं, तो कुछ घोड़े-खच्चर, पालकी और हेलीकॉप्टर की मदद से मंदिर तक पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं।

टोकन सिस्टम से मिल रहा दर्शन का मौका

प्रशासन ने दर्शन के लिए टोकन सिस्टम लागू किया है, जिससे भक्तों को बेहतर तरीके से दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। इससे भीड़ को संभालने में भी मदद मिल रही है।

सरकारी व्यवस्थाओं की हो रही तारीफ

कठिन भू-भौगोलिक स्थिति के बावजूद प्रशासन ने यात्रियों के लिए अच्छी व्यवस्था की है। साफ-सफाई का विशेष ध्यान पानी, भोजन और रहने की व्यवस्था चिकित्सा और सुरक्षा इंतजाम वृंदावन से आए एक श्रद्धालु ने बताया कि “इतनी ऊंचाई और मुश्किल जगह होने के बावजूद सरकार ने बेहतरीन इंतजाम किए हैं। हम आभारी हैं।

2 मई को खुले थे कपाट, पहले दिन ही पहुंचे थे 30 हजार श्रद्धालु

केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई 2025 को आम श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। पहले ही दिन करीब 30,000 भक्तों ने बाबा के दर्शन किए थे। उसके बाद से प्रतिदिन भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बारिश, बर्फबारी और कठिन चढ़ाई… इन सब के बावजूद केदारनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालु अपनी आस्था और विश्वास के साथ अडिग हैं। बाबा केदार के दर्शन के लिए उमड़ता यह जनसैलाब बताता है कि भक्ति में बाधाएं मायने नहीं रखतीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra 2026 को लेकर प्रशासन ने इस बार सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और सख्त कर दिया...
spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵