back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हेमंत सोरेन कैबिनेट का विस्‍तार आज, इन मंत्रियों का होगा शपथग्रहण, बिहार की इस पार्टी को भी मिलेगा मंत्रीपद

हेमंत सोरेन के झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद, JMM के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिपरिषद गुरुवार यानी आज शपथ लेंगे।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। पिछले महीने में हुए विधानसभा चुनाव में झारखंड में इंडिया गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज कर सत्‍ता में वापसी की, और JMM ने 34 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। हालांकि मंत्रिमंडल का विस्‍तार होना बाकी है।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राजभवन में दिलांएगे शपथ

सूत्रों ने बताया‍ कि, हेमंत सोरेन के झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद, झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिपरिषद गुरुवार यानी आज शपथ लेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा से 6 और कांग्रेस से 4 और RJD कोटे से 1 विधायक मंत्री बनेंगे। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राजभवन में इन सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

राजभवन के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी के शपथ लेने के साथ शुरू होगा। कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने बताया कि मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है, और CM हेमंत सोरेन इसे राज्यपाल को भेज देंगे।

झामुमो ने 43 सीटों पर जीत हासिल की 

सूत्रों ने बताया कि विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने छह सीटों पर उम्‍मीदवार उतारे उसमें से शानदार प्रदर्शन करते हुए चार सीटों पर जीत दर्ज की है, तो राजद से एक को मंत्री पद मिलना तय माना जा रहा है। वहीं इंडिया गठबंधन के साथ समझौता कर लड़े चुनाव में झामुमो ने 43 सीटों पर अपने उम्‍मीदवार उतरे, उसमे से 34 सीटें जीतीं, जो विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा जीती गई अब तक की सबसे अधिक सीटें हैं। 

वहीं भाजपा की बात करें तो वह 68 सीटों पर चुनाव लड़ी और 21 सीटों पर जीज हासिल कीं और विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। पिछले महीने झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने लगातार दूसरी बार झारखंड की सत्ता में वापसी कर 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटों पर अपना परचम लहराया, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले NDA को 24 सीटों से ही संतुष्‍ट होना पड़ा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Assam Election 2026: सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस-JMM के बीच बढ़ी खींचतान, हेमंत सोरेन की पार्टी का कांग्रेस को दो टूक संदेश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Assam Election 2026 से पहले सभी प्रतियोगी पार्टियां कमर कस चुकी हैं। बीजेपी एक बार फिर सरकार दोहराने का दंभ भर...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵