back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देवेंद्र फडणवीस आज लेंगे महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ, मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की

देवेंद्र फणडवीस आज महाराष्‍ट्र मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पुलिस ने शपथ ग्रहण को लेकर ट्रैफ़िक एडवाइजरी जारी की है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। देवेंद्र फणडवीस आज गुरुवार को महाराष्‍ट्र मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम 5:30 बजे मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित होगा। समारोह के दौरान जाम की स्थित से बचने के लिए मुंबई ट्रैफ़िक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर रूट बदले हैं। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति ने प्रचंड जीत हासिल की थी। जिसके बाद गठबंधन का नेता कौन होगा और मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसे लेकर पिछले कुछ दिनों से मंथन जारी थी। आखिरकार अब इस सवाल का जवाब जनता को मिल गया है। एक बार फिर देवेंद्र फडणवीस प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। 

मुंबई यातायात पुलिस ने वाहन चालकों की दी सलाह 

समारोह को सुचारू रूप से चलाने और लोगों की असुविधा को कम करने के लिए मुंबई यातायात पुलिस ने निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगा। यातायात पुलिस ने कहा कि आजाद मैदान के आसपास पार्किंग की सुविधा नहीं है, इसलिए जनता से आज ट्रेन या लोकल ट्रेन का उपयोग करने का अनुरोध किया गया है।

शहर के कई इलाकों को नो-एंट्री जोन बनाया गया है। महापालिका मार्ग और महात्मा गांधी मार्ग पर यातायात प्रतिबंध रहेगा, जबकि एलटी मार्ग, डीएन रोड और महर्षि कर्वे रोड को वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। वहीं हजारीमल सोमानी मार्ग और मेघदूत ब्रिज (प्रिंसेस स्ट्रीट ब्रिज) पर यातायात प्रतिबंध रहेगा। रामभाऊ सालगांवकर रोड पर आवाजाही को आसान बनाने के लिए दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक दोनों तरफ से वाहनों को आने-जाने की अनुमति होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

महाराष्ट्र विधानसभा में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026 पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे का धर्म मां के मूल धर्म से होगा तय

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Maharashtra में इन दिनों विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी दौरान सरकार ने सदन में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026...
spot_img

Latest Stories

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵