back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेंगलुरु भगदड़ हादसे पर High Court में सुनवाई में हुए कई बड़े खुलासे, RCB पर उठे सवाल! सरकार पर गिरी गाज

आरसीबी की IPL जीत का जश्न बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मनाया जा रहा था। फ्री एंट्री की घोषणा की गई थी, जिससे स्टेडियम के बाहर करीब ढाई लाख लोग जुट गए।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आरसीबी की IPL जीत का जश्न बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मनाया जा रहा था। फ्री एंट्री की घोषणा की गई थी, जिससे स्टेडियम के बाहर करीब ढाई लाख लोग जुट गए। स्टेडियम की क्षमता सिर्फ 30,000 से 35,000 लोगों की थी। इस भारी भीड़ में भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 56 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

हाई कोर्ट की सुनवाई में क्या हुआ?

इस मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में कई अहम बातें सामने आईं: घटना में 11 लोगों की मौत हुई, जिनमें 5 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं। सरकार ने माना कि मौके पर एंबुलेंस की संख्या कम थी। फ्री एंट्री के कारण लोग जबरन अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। ज्यादातर भीड़ तीन गेटों पर थी, जबकि स्टेडियम में 21 गेट मौजूद हैं।

कोर्ट के सवाल और वकीलों की दलीलें

कोर्ट ने सरकार से कई कड़े सवाल किए:

क्या सभी 21 गेट खुले हुए थे?

क्या ऐसे खिलाड़ियों को सम्मानित करना जरूरी था जो राज्य या देश के लिए नहीं खेले?

कार्यक्रम दो जगह क्यों हुआ – विधानसभा और स्टेडियम में?

सरकार के वकील ने बताया:

स्टेडियम में फ्री एंट्री की घोषणा RCB फ्रेंचाइजी ने की थी।

घटना की मजिस्ट्रेट जांच चल रही है, 15 दिन में रिपोर्ट आएगी।

सीएम ने दुख जताया और मुआवज़ा देने की घोषणा की है।

दोषियों पर कार्रवाई होगी, चाहे वह कोई भी हो।

जांच और अगली सुनवाई

कोर्ट ने कहा कि वह इस मामले में स्वतः संज्ञान लेगा। कुछ वकीलों ने मांग की कि स्वतंत्र जांच कमेटी बनाई जाए क्योंकि जो लोग इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं, वही जांच भी कर रहे हैं। अगली सुनवाई 10 जून 2025 को होगी। इस हादसे ने एक बार फिर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा तैयारियों और आपातकालीन सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोर्ट ने साफ कहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए SOP (मानक प्रक्रिया) तैयार होना जरूरी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵