back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘हिंदू शेरनी..तुझे खत्म कर देंगे’, BJP सांसद नवनीत राणा को पाकिस्‍तान से मिली जान से मारने की धमकी

भाजपा नेता और सांसद नवनीत रवि राणा को पाकिस्तान से धमकी भरे कॉल आए हैं। जिसमें अज्ञात कॉल के माध्‍यम से उन्‍हें जान से मारने की धमकी दी गई है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी की नेता और सांसद नवनीत रवि राणा को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें एक अज्ञात कॉल में कहा गया, “हम तुम्हारी पूरी जानकारी रखते हैं। हिंदू शेरनी, तेरे दिन अब गिनती के हैं। तुझे खत्म कर देंगे, न सिंदूर बचेगा, न ही सिंदूर लगाने वाली।”

बताया जा रहा है कि नवनीत राणा को यह धमकी भरे फोन कॉल पाकिस्तान से विभिन्न नंबरों से किए गए हैं। इस घटना के बाद उन्होंने मुंबई के खार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी उन्हें पाकिस्तान से धमकी भरे संदेश मिल चुके हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद नवनीत राणा का एक तीखा बयान चर्चा में रहा था। ऑपरेशन सिंदूर के बाद उन्होंने कहा था, “घर में घुसकर मारा है, कब्र तुम्हारी खोदी है। देश की गद्दी पर बैठा बाप तुम्हारा मोदी है। क्या बोलते छोटे पाकिस्तान, बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाएगी?” इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सिंदूर का बदला सिंदूर से, जय हिंद-जय भारत।”

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गये थे। इसके जवाब में भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात पाकिस्तान के अंदर 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर ध्वस्त कर दिया। इस हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए जवाबी कार्रवाई की कोशिश की गई, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया और सख्त जवाब दिया।

अमरावती से सांसद रह चुकी हैं नवनीत राणा

नवनीत राणा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अमरावती सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल कर पहली बार संसद में प्रवेश किया था। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर मुखर होकर पहचान बनाई। 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें अमरावती से आधिकारिक उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा था। हालांकि, इस बार उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी बलवंत बसवंत वानखड़े के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵