back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘कैसे बढ़ा दिल्‍ली मेट्रो का किराया?’ AAP बोली- BJP भूल गई अपना चुनावी वादा, कहा- इनसे हर कोई परेशान

दिल्‍ली मेट्रो के किराए में हुई वृद्धि को लेकर अब सियासत की भी एंट्री हो चुकी है। किराया बढ़ाने के मामले में आप नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्‍ली की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने राजधानी के यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। मेट्रो का किराया बढ़ा दिया गया है। सामान्य लाइनों पर 1 से 4 रुपये तक और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर 5 रुपये तक की वृद्धि की गई है। यह नया किराया जल्द ही लागू होगा।

दिल्‍ली मेट्रो के किराए में हुई वृद्धि को लेकर अब सियासत की भी एंट्री हो चुकी है। किराया बढ़ाने के मामले में आप नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्‍ली की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली भाजपा को चुनावी वादा याद दिलाया। कहा, आपने छात्रों के लिए मेट्रो फ्री करने की बात कही थी। उन्होंने पूछा, मेट्रो का किराया कैसे बढ़ गया?

आप ने याद दिलाया चुनावी वादा


दिल्ली मेट्रो के किराए में वृद्धि करने पर आप नेता सौरभ भारद्वाज द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो ट्वीट किए गए। पहले ट्वीट में दिल्ली बीजेपी को चुनावी वादा याद दिलाते हुए लिखा- चुनाव से पहले संकल्प पत्र में बीजेपी का वादा था, छात्रों के लिए मेट्रो फ्री करेंगे। चुनाव के बाद, मेट्रो के किराए में 10% बढ़ा दिया।

आप नेता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आगे- भाजपा ने झूठ, धोखाधड़ी और वोट चोरी कर के सरकार बना ली। मगर कोई ऐसा वर्ग नहीं है जिसको परेशान ना किया हो। 

”मेट्रो का किराया कैसे बढ़ गया ?”


एक अन्य ट्वीट में किराए में बढ़ोतरी को लेकर लिखा- मेट्रो का किराया कैसे बढ़ गया ? सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार से दो सवाल भी पूछे। मेट्रो के बोर्ड में दिल्ली सरकार के नॉमिनी ने किराया बढ़ाने का विरोध किया? दिल्ली सरकार ने इस मामले में आवाज़ क्यों नहीं उठाई?

जानिए बढ़े हुए किराए के बारे में 


बता दें कि, सामान्‍य दिनों में शून्य से दो किलोमीटर तक की दूरी के लिए किराया 10 रुपये से बढ़कर 11 रुपये हो गया है, जबकि 32 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए किराया 60 रुपये से बढ़कर 64 रुपये हो गया है। मेट्रो में 12 से 21 किलोमीटर की यात्रा के लिए किराया 40 रुपये से बढ़कर 43 रुपये कर दिया गया। 21 से 32 किलोमीटर की दूरी के लिए नया किराया पहले के 50 रुपये के मुकाबले 54 रुपये हो गया है।

इन दिन भी किराए में वृद्धि


रविवार और राष्ट्रीय अवकाश के दिन भी किराए में बढ़ोतरी की गई। नये नियमों के अनुसार, 32 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए अब 50 रुपये की बजाय 54 रुपये देने होंगे, जबकि 12 से 21 किलोमीटर के लिए पहले किराया 30 रुपये था, जिसे अब 32 रुपये कर दिया गया है। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी किराए में पांच रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...