back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Nobel prize जीतने वालों को कितना मिलता है पैसा, कब कितनी बढ़ी ईनामी राशि, जानिए पूरी जानकारी

इस पुरस्कार को जीतने वाले विजेताओं को नकद राशि, सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया जाता है। इससे पहले साल 2023 में यह अवॉर्ड माउंगी बावेंडी, लुइस ब्रुस, एलेक्सी एकिमोव को दिया गया था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस साल का नोबल पुरस्कार नए प्रोटीन को डिजाइन करने के लिए डेविड बेकर, डेमिस हसबिस और जॉन जम्पर को दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के द्वारा इस अवॉर्ड को देने की घोषणा की गई है। नोबल प्राइस के विजेताओं को स्टॉकहोम में 10 दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा।

विजेताओं को नकद राशि, गोल्ड मेडल और सर्टिफिकेट देकर किया जाता है सम्मानित

पुरस्कार जीतने वाले विजेताओं को नकद राशि, गोल्ड मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाता है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा फिजिक्स, केमिस्ट्री और इकॉनमिक्स के लिए पुरस्कार दिया जाता है।

साल 1901 में नकद राशि 11 लाख रुपये थी जो अब बढ़कर 8 करोड़ से अधिक हो गई है

सबसे पहले साल 1901 में यह पुरस्कार दिया गया था। इसके विजेता को 150,782 स्वीडिश क्रोनर देकर सम्मानित किया गया था। इसकी कीमत भारतीय रुपयों में 11 लाख रुपये से अधिक थी। यह मूल्य अब बढ़कर 8 करोड़ से अधिक हो गया है।

7 अक्टूबर को विजेताओं के नाम की हुई घोषणा

नोबेल पुरस्कार 2024 जीतने वाले विजेताओं के नाम की घोषणा 7 अक्टूबर से शुरू हुई थी। इससे पहले अमेरिकी विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को नोबल पुरस्कार दिया गया था। इन दोनों को मशीन लर्निंग से संबंधित नई तकनीक में विकास के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।

यह पुरस्कार 6 श्रेणियों में दिया जाता है

आपको बता दें कि नोबेल पुरस्कार 6 श्रेणियों में दिए जाते हैं। यह क्षेत्र हैं भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकिस्ता या शरीर विज्ञान, साहित्य, शांति अर्थशास्त्र।

तीन अमेरिकियों को साल 2023 में किया गया था सम्मानित

इससे पहले साल 2023 में यह पुरस्कार के माउंगी बावेंडी, लुइस ब्रुस, एलेक्सी एकिमोव को दिया गया था। इन्हें क्वांटम डॉट्स की खोज करने और इसके डेवलपमेंट के लिए यह अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया था। दरअसल, यह तीनों लोग अमेरिका के केमिस्ट हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

शांति का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले को क्या क्या सुविधाएं मिलती हैं? जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो को वर्ष 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।...
spot_img

Latest Stories

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...