back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

J&K में अगर आतंकवादियों को पनाह दी तो होगा बुलडोजर एक्शन, LG मनोज सिन्हा ने दिए बड़े संकेत

LG मनोज सिन्हा ने आतंकवाद की कमर तोड़ने के लिए J&K में बुलडोजर वाली कार्रवाई करने के बड़े संकेत दे डाले हैं। स्थानीय लोगों को सुरक्षबलों और प्रशासन के साथ एकजुटता के साथ खड़े रहने को कहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 5 नवंबर 2024 को बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि आतंकवादियों को पनाह देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, उनके घरों को गिरा दिया जाएगा। मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता के साथ खड़े होने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अगर सुरक्षा बल, जम्मू कश्मीर प्रशासन और स्थानीय लोग एकसाथ हो जाए तो एक साल में ही जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद का सफाया हो सकता है।

“दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा न जाए”

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 5 नवंबर 2024 को उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। जिसमे उन्होंने कहा कि मैने सुरक्षा बलों को निर्देश दे दिए हैं कि वे किसी भी निर्दोष को नुकसान न पहुंचाएं। लेकिन दोषियों को किसी भी हाल में बख्सा न जाए। अगर कोई आतंकवादियों को शरण देता है, तो उसके घर को गिरा दिया जाए। इसपर किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

मनोज सिन्हा ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि कुछ लोग बड़े ही आसानी से बयान दे देते हैं कि आतंकवादियों को शरण देने वालों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह अत्याचार नहीं है, बल्कि न्याय की एक बड़ी मांग है और इस तरह का न्याय आगे भी जारी रहेगा।

“यहां के लोग ही पड़ोसी देश के निर्देश पर ऐसा कर रहे हैं”

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा कि हमारा पड़ोसी देश यहां अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन हमें इस बात से ज्यादा यह चिंता हो रही है कि यहां के लोग ही पड़ोसी देश के निर्देश पर ऐसा कर रहे हैं। ऐसे लोगों की पहचान करना केवल सुरक्षाबलों और जम्मू-कश्मीर प्रशासन का ही काम नहीं है, बल्कि यहां के लोगों का भी काम है। इसके बाद मनोज सिन्हा ने कहा कि अगर लोग आतंवादियों को शरण देते हैं और फिर कहते हैं कि हम उन लोगों के साथ अन्याय कर रहे हैं, तो बात बिल्कुल सही नहीं है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू कश्मीर के लोगों से आतंकवाद के खिलाफ एक साथ खड़े होने की बात कहते हुए कार्यक्रम में मौजूद लोगों से पूछा कि क्या किसी को उन लोगों की हत्या करने का अधिकार है, जो जम्मू कश्मीर में संपर्क बेहतर बनाने के लिए काम करते हैं। बता दें कि मनोज सिन्हा का यह सवाल गंदेरबल जिले के गगनगीर इलाके में सुरंग निर्माण स्थल पर 20 अक्टूबर 2024 को आतंकवादियों द्वारा एक स्थानीय चिकित्सक और 6 प्रवासी मजदूरों की हत्या को लेकर था।

Advertisementspot_img

Also Read:

सरकारी कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर सवाल, उमर अब्दुल्ला बोले- ‘सिर्फ कोर्ट ही अंतिम फैसला करें..’

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर की सियासत में इस समय हलचल तेज हो गई है। हाल ही में सूबे के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...