back to top
24.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस लिंक से डाउनलोड करें IIT JEE 2024 के आंसरशीट, आंसर-की से मिलान के बाद कर सकते हैं दावा आपत्ति

आईआईटी जेईई एडवांस 2024 की परीक्षा की आंसरशीट जारी हो गई है। परीक्षार्थी अपने प्रोग्राम के अनुसार अपनी आंसर शीट को डाउनलोड कर सकेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आईआईटी जेईई एडवांस 2024 की परीक्षा दे चुके परीक्षार्थियों के लिए खास खबर है। देश भर के अलग-अलग आईआईटी संस्थानों में इस साल दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। यह परीक्षा आईआईटी मद्रास द्वारा आयोजित की गई थी। बता दें कि आयोजित हुई आईआईटी जेईई एडवांस 2024 की परीक्षा की आंसरशीट आज शाम पांच बजे से जारी हो गई है। परीक्षार्थी अपने प्रोग्राम के अनुसार अपनी आंसर शीट को डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे करें आंसरशीट डाउनलोड?

परीक्षार्थी अपनी जेईई एडवांस 2024 की आंसरशीट आधिकारिक वेबसाइट, jeeadv.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले परीक्षार्थियों को वेबसाइट विजिट करनी होगी। इसके बाद होम पेज पर आंसरशीट को डाउनलोड करने के लिए एक्टिव किए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नया टैब खुलेगा, जिसमें परीक्षार्थियों को अपने क्रेडेंशियल फिल कर सब्मिट करने होंगे। इसके बाद उनकी आंसरशीट डाउनलोड हो जाएगी। आईआईटी मद्रास द्वारा परीक्षा का आयोजन 26 मई 2024 को किया गया था।

दो जून होगी आंसर-की जारी

जेईई एडवांस 2024 आंसर शीट जारी कर देने के बाद दो जून को आंसर-की भी जारी की जाएगी। इसके लिए वेबसाइट पर लगातार अपडेट के लिए नज़र बनाए रखना ज़रूरी है। आंसर-की घोषित होने के बाद परीक्षार्थी अपने सवालों के जवाब का मिलान आंसर-की से कर सकेंगे। अगर किसी आंसर को लेकर परीक्षार्थियों को आपत्ति है तो उसके लिए दो जून से तीन जून तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्तियों को दर्ज करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग-इन करना होगा।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

JEE: जेईई एडवांस 2024 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय प्रद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने जईई एडवांस 2024 की परीक्षा के लिए 17 मई 2024 को एडमिट कार्ड...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵