back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिंसा, हिंदू और अग्निवीर से लेकर नोटबंदी तक…. जानिये सदन में राहुल गांधी ने किन-किन मुद्दों पर सरकार को घेरा

आज लोकसभा कार्यवाही के दौरान राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष को जबरदस्त चुनौती दी। उन्होंने अपने भाषण में हिंसा, हिंदू, अग्निवीर से लेकर नोटबंदी तक पर बात की।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज संसद सत्र का छठवां दिन है। सदन में लोकसभा की कार्यवाही चल रही है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किसान, अग्निवीर से लेकर नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाया। सदन में राहुल गांधी के कई बयानों पर जमकर हंगामा हुआ। आइये जानते हैं कि राहुल गांधी ने सदन में कौन-कौन से बयान दिए हैं।

नोटबंदी को लेकर साधा पीएम पर निशाना

राहुल गांधी ने कहा कि एक दिन प्रधानमंत्री 8 बजे कहते हैं कि भगवान के साथ मेरा डायरेक्ट कनेक्शन है। इसपर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री सदन के नेता होते हैं। उनका सम्मान करना चाहिये। इसपर राहुल गांधी ने कहा कि मैं सम्मान कर रहा हूं। पीएम मोदी को भगवान का मैसेज आया था तभी वो नोटबंदी किए थे।

पीएम के लिए मणिपुर नहीं है हिंदुस्तान का हिस्सा

अपने भाषण में राहुल गांधी ने कहा कि पीएम के लिए मणिपुर स्टेट नहीं है। मणिपुर सिविल वार से जूझ रहा है। हमने दबाव बनाया कि मोदी जी मणिपुर चले जाइये। एक मैसेज दे दीजिये लेकिन नहीं। मैं वहां गया और कुकी और मैतेई दोनों से मिला।

मेरी सरकार आ तो हटाएंगे अग्निवीर योजना-राहुल गांधी

राहुल गांधी ने का कि हमारी सरकार आएगी तो हम इस अग्निवीर योजना को हटा देंगे। हम सोचते हैं कि अग्निवीर योजना देश, सेना, जवानों और देशभक्तों के खिलाफ वाली योजना है। अग्निवीर पर चर्चा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं एक शहीद के घर में गया। मैं उसे शहीद कह रहा हूं, लेकिन ये सरकार उसे अग्निवीर कहती है। अग्निवीर के परिवार को शहीद होने पर पेंशन नहीं मिलेगी। उसे यूज एंड थ्रो कर दिया जाएगा। अग्निवीर को छह साल की ट्रेनिंग मिलती है, दूसरी तरफ चीन के सैनिक को पांच साल की ट्रेनिंग मिलती है।

खुद को हिंदू कहने वाले करते हैं हिंसा- राहुल

राहुल ने कहा कि हमारे महापुरुषों ने यह संदेश दिया कि डरो मत, डराओ मत। शिवजी कहते हैं कि डरो मत, डराओ मत और त्रिशूल को जमीन में गाड़ देते हैं। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा-हिंसा, नफरत-नफरत करते हैं। आप हिंदू हो ही नहीं। हिंदू र्म में साफ लिखा है कि सच का साथ देना चाहिये।

जिसके बाद सत्ता पक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। पीएम मोदी अपनी चेयर पर उठकर खड़े हुए और इसे गंभीर बात बताया। उन्होंने कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर बात है। इसपर राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदीऔर बीजेपी पूरा हिंदू समाज नहीं है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कांशीराम पर बयान को लेकर सियासत तेज: मंत्री असीम अरुण का राहुल गांधी पर हमला, कहा- इतिहास का ज्ञान नहीं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक Kanshi Ram की विरासत को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बहस तेज...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵