back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लोकसभा स्पीकर के चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी में विपक्ष, उपाध्यक्ष पद नहीं मिलने पर लेंगे फैसला

Lok Sabha Speaker Election: मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस बार स्पीकर के चुनाव में विपक्ष भी अपना उम्मीदवार खड़ा कर सकता है। इसको लेकर विपक्ष के बने गठबंधन ने अपनी तैयारी भी पूरी कर ली है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के देश में एक बार NDA की सरकार बन गई है। अब इसके बाद आने वाले 24 जून से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू होने जा रहा है। उसके बाद 26 जून को 18वीं लोकसभा के अध्याक्ष का चुनाव किया जाना है। उससे पहले विपक्ष की तरफ से एक बड़ी खबर सामने आ रहीं है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस बार स्पीकर के चुनाव में विपक्ष भी अपना उम्मीदवार खड़ा कर सकता है। इसको लेकर विपक्ष के बने गठबंधन अपनी तैयारी भी पूरी कर ली है। 

स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार खड़ा कर सकता है विपक्ष

चुकी इस बार लोकसभा चुनाव के नतीजो में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने 293 सीटों पर ही जीत हासिल की है। जबकि INDIA ब्लॉक को 234 सीटें मिली हैं। सूत्रों का कहना है कि अगर विपक्षी दलों को डिप्टी स्पीकर का पद नहीं दिया गया तो वे स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार खड़ा कर सकते हैं। इस संबंध में अंतिम निर्णय संसद सत्र शुरू होने से पहले लिया जा सकता है।

10 साल बाद निचले सदन में विपक्ष का नेता बनेगा

गौरतलब है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में ‘इंडिया’ ब्लॉक की सीटें बढ़ने के साथ उनको 10 साल बाद निचले सदन में विपक्ष का नेता भी मिलेगा। इसके साथ ही विपक्ष उपाध्यक्ष पद के चुनाव की भी उम्मीद कर रहा है। आपको बता दें कि पिछले पांच साल से उपाध्यक्ष का पद खाली रहा है। 17वीं लोकसभा में पांच साल तक उपाध्यक्ष का पद रिक्त रहा। साथ ही यह दूसरी बार था जब सदन में कोई नेता प्रतिपक्ष नहीं था। आमतौर पर उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को दिया जाता है। विपक्ष के एक नेता का कहना है कि वे इसके लिए सदन में दबाव बनाएंगे कि इस बार उपाध्यक्ष का पद खाली न छोड़ा जाए।

केसी त्यागी कहा- हम बीजेपी द्वारा नामित व्यक्ति का समर्थन करेंगे

इससे पहले JDU के नेता केसी त्यागी ने कहा था कि हम और टीडीपी भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा हैं और लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा द्वारा नामित उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। हम सभी NDA के घटक दल है और मजबूती के साथ खड़े है। हम बीजेपी द्वारा नामित व्यक्ति का समर्थन करेंगे। वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या आप लोग लोकसभा अध्यक्ष की मांग कर रहें है। इस त्यागी ने कहा कि भाजपा केंद्र में अपने सहयोगियों के साथ गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रही है। इस लिए टीडीपी और जेडीयू एनडीए के साथ खाड़े है। हम बीजेपी द्वारा (स्पीकर के लिए) नामित किए गए व्यक्ति का समर्थन करेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

संजय राउत का चेतावनी भरा बयान: INDIA अलायंस सिर्फ चुनाव से पहले नहीं, हमेशा रहे सक्रिय और संगठित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राज्यसभा सांसद संजय राउत ने INDIA अलायंस की वर्तमान स्थिति पर खुलकर टिप्पणी की है और कहा कि यह गठबंधन केवल...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...