back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में ISI की बड़ी साजिश को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने किया नाकाम, दो पाकिस्तानी जासूस हुए अरेस्ट

देश की राजधानी दिल्ली और NCR को दहलाने की बड़ी साजिश को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुप्त ऑपरेशन के बाद दो जासूसों को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । दिल्ली और एनसीआर को दहलाने की ISI की बड़ी साजिश पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने फेरा पानी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुप्त ऑपरेशन के बाद दो जासूसों को किया अरेस्ट। जिनमें एक नेपाली मूल का पाकिस्तानी एजेंट और दूसरा भारतीय नागरिक है। 

तीन महीने चला गुप्त ऑपरेशन

बता दें, जनवरी से मार्च 2025 तक सुरक्षा एजेंसियों ने खुफिया ऑपरेशन के तहत 15 फरवरी को सेंट्रल दिल्ली से नेपाली मूल के पाकिस्तानी जासूस अंसारुल मियां अंसारी को अरेस्ट कर लिया है जो गिरफ्तारी के समय नेपाल के रास्ते पाकिस्तान भागने की फिराक में था। 

पाकिस्तान में ली ट्रेनिंग, सेना की जानकारी जुटा रहा था

नेपाल के रहने वाले अंसारुल ने पाकिस्तान में ली थी ट्रेनिंग। 2008 से कतर में टैक्सी चला रहे अंसारुल का ISI से सीधे संपर्क में होने पर रावलपिंडी जाकर ट्रेनिंग ली थी। उसका मिशन भारतीय सेना से जुड़ी गुप्त जानकारी जुटाना था। वहीं इस केस में दूसरा बड़ा नाम अखलाक आजम का है जो रांची से गिरफ्तार हुआ है। अखलाक ने अंसारुल की दिल्ली में मदद की थी और दोनों लगातार पाकिस्तान के हैंडलर के संपर्क में लगे थे। अखलाक को मार्च में गिरफ्तार रांची से गिरफ्तार करने के बाद सेना से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए ।

पहलगाम हमले के बाद भारत ने तबाह किए आतंकी ठिकाने

भारत के पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान और पीओके स्थित कई आतंकी ठिकाने तबाह करने के बाद पाकिस्तानी सेना ने भारतीय शहरों पर हमले की कोशिश की थी जिसे भारतीय सेना द्वारा नाकाम करते हुए करारा जवाब दिया गया। अंत में पाकिस्तान को सीजफायर के लिए मजबूर होना पड़ा । लेकिन जिसके बाद भी बॉर्डर के कई इलाकों में पाक अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। 

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...