back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Good News : नये साल में रेलवे में भरे जाएंगे ग्रुप डी के 32 हजार से ज्यादा पद, जानिए कब कर सकते हैं आवेदन?

भारतीय रेलवे ने 32 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। ये भर्तियां ग्रुप डी पदों के लिए हैं, जिनकी आवेदन प्रक्रिया जनवरी से शुरू होगी।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । रेलवे में ग्रुप डी पदों के लिए कुल 32,438 पद भरे जाएंगे, जिनमें सबसे ज्यादा 13,187 पद ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV इंजीनियरिंग के लिए हैं। योग्य उम्मीदवारों के पास 10वीं पास के साथ एनसीवीटी का नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (एनएसी) होना चाहिए और आयु सीमा 18 से 26 वर्ष होनी चाहिए। दरअसल, रेलवे में 32 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। ये भर्तियां ग्रुप डी पदों के लिए हैं, जिनकी आवेदन प्रक्रिया अगले साल 23 जनवरी से शुरू होगी। सबसे ज्यादा भर्ती ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV इंजीनियरिंग के पद पर होनी है, जिसमें पदों की संख्या 13 हजार से ज्यादा है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर इसका लिंक रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक रेलवे में लेवल 1 के तहत ग्रुप डी के कुल 32,438 पद भरे जाएंगे।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 का ये है विवरण

पॉइंट्समैन (बी) – 5058 पद

असिस्टेंट (ट्रैक मशीन):- 799 पद

असिस्टेंट (ब्रिज) – 301 पद

ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV इंजीनियरिंग- 13187 पद

असिस्टेंट (पी-वी) – 257 पद

असिस्टेंट (सीएंडडब्ल्यू) – 2,587 पद

असिस्टेंट टीआरडी इलेक्ट्रिकल – 1381 पद

सहायक (एस एंड टी)-2012 पद

असिस्टेंट लोको शेड (डीजल) – 420 पद

असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल) – 950 रिक्तियां

असिस्टेंट ऑपरेशंस (इलेक्ट्रिकल) – 744 पद

असिस्टेंट टीएल एंड एसी- 1041 पद

असिस्टेंट टीएल एंड एसी (वर्कशॉप) – 624 पद

असिस्टेंट (वर्कशॉप-मैकेनिकल) – 3077 पद

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 का पात्रता मानदंड 

शैक्षिक योग्यता- इन पदों के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने एनसीवीटी से 10वीं की परीक्षा और नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (एनएसी) पास किया हो। आयु सीमा- रेलवे में ग्रुप डी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 1 जुलाई 2025 को 18 से 26 साल के बीच होनी चाहिए! हालांकि, आरआरबी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी। 

इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीएच वर्ग और सभी वर्ग की महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है। रेलवे में ग्रुप डी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा, जिसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट/दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हैं। लिखित परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

1 मार्च से बदल जाएगा रेलवे टिकट बुकिंग का अंदाज: UTS ऐप होगा रिटायर, RailOne से होगी बुकिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप रोजाना लोकल ट्रेन या अनरिजर्व्ड टिकट के लिए UTS on Mobile ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵