back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संभल मस्जिद सर्वे मामले में सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के आदेश पर लगाई रोक, कहा- इलाहाबाद HC में चलेगा केस

संभल जामा मस्जिद सर्वे मामले में सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के आदेश पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट में केस चलेगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल की जामा मस्जिद में सर्वे और हिंसा को लेकर 29 नवंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना और न्यायधीश पीवी संजय कुमार की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की। देश के सर्वाच्च न्यायालय ने संभल जामा मस्जिद के खिलाफ चल रहे मुकदमे में निचली अदालत को आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में निचली अदालत को कहा है कि वह तब तक इस मामले में आगे की कार्रवाई न करें, जब तक कि संभल की जामा मस्जिद प्रबंधन समिति द्वारा सर्वेक्षण आदेश को चुनौती देने वाली याचिका इलाहाबाद हाई कोर्ट में दायर न हो जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत को दिए ये आदेश

देश के सर्वाच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश की संभल जामा मस्जिद पर निचली अदालत को आदेश देते हुए कहा कि वह इस मामले में तब तक कोई कार्रवाई नहीं करेगा, जब तक संभल की जामा मस्जिद प्रबंधन समिति द्वारा सर्वेक्षण आदेश को चुनौती देने वाली याचिका इलाहाबाद हाई कोर्ट में सूचीबद्ध न हो जाए। सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत को यह भी आदेश दिया है कि एडवोकेट कमिश्नर की सर्वेक्षण रिपोर्ट को एक सील बंद कवर में रखा जाए और उसे इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका सूचीबद्ध होने तक खोला न जाए। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को भी राज्य में शांति और सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। देश के सर्वोच्च न्यायालय ने यह भी साफ किया कि उन्होंने ये आदेश संभल जामा मस्जिद विवाद के शांतिपूर्ण समाधान और संवेदनशील मुद्दे पर किसी भी तनाव से बचने को लेकर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में 8 जनवरी 2025 को अगली सुनवाई

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, एडवोकेट कमिश्नर की सर्वेक्षण रिपोर्ट आज सुप्रीम कोर्ट में पेश नहीं हो पाई है। रिपोर्ट पेश करने की तारीख 29 नवंबर 2024 ही थी। लेकिन एडवोकेट कमिश्नर की तरफ से कुछ और समय मांगा गया था। अब इस रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई 8 जनवरी 2025 में पेश किया जा सकता है। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 8 जनवरी 2025 रखी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सुप्रीम कोर्ट ने NCERT कंटेंट पर जताई थी आपत्ति, CJI ने बताई साजिश, 11 मार्च को होगी सुनवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की शीर्ष अदालत सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा 8 की एक पुस्तक में न्यायपालिका को लेकर प्रकाशित कथित आपत्तिजनक सामग्री पर कड़ा रुख...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...