back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डॉ.सी पी ठाकुर बने श्रीमद्भगवतगीता आपके द्वार अभियान के संरक्षक

आरा,08 जून(हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मश्री डॉ.सी पी ठाकुर श्रीमद्भगवतगीता आपके द्वार अभियान के संरक्षक बनाये गए हैं। डॉ.ठाकुर सनातन के पवित्रतम ग्रंथों में सर्वश्रेष्ठ श्रीमद्भगवतगीता को बिहार समेत सम्पूर्ण भारत में निःशुल्क गांव-गांव पहुंचाने के भगीरथ संकल्प के तहत इस अभियान को गति देने के लिए संरक्षक बनने हेतु अपनी सहमति प्रदान कर दी है। श्रीमद्भगवतगीता आपके द्वार अभियान के संस्थापक बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.सी पी ठाकुर के अभियान का संरक्षक बनने से कार्यक्रम को और बल मिलेगा तथा लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। संजीव मिश्रा ने बताया कि हजारों वर्षों से मानव जीवन का सही मार्गदर्शन करने वाले श्रीमद्भगवतगीता का निःशुल्क भेंट गांव एवं शहरों में लोगों के बीच पिछले छः माह से किया जा रहा है। इसके साथ हीं इस पुनीत कार्य से लोगों को जोड़ा जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल का मेगा प्रचार हमला, दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर छाया कब्जा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होने जा रहा है और अब मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵