back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस्लामिक स्टेट खुरासान ने नूपुर शर्मा को दी धमकी, कहा- पूजा करने वाले महमूद गजनवी से मुकाबले के लिए रहें तैयार

Nupur Sharma: इस्लामिक स्टेट- खुरासान के इस लेटर के पेज नंबर 25 पर देवी देवताओं की पूजा करने वाले भारतीय राजाओं, महमूद गजनवी को फेस करने के लिए तैयार रहो करके एक लेख के माध्यम से धमकाया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व नेता नूपुर शर्मा को फिर से धमकी दी गयी है। इस बार नूपुर शर्मा को इस्लामिक स्टेट- खुरासान ने अपने न्यूज लेटर वॉइस ऑफ खुरासान( Voice of Khurasan) में लिखकर यह धमकी दी है। इस्लामिक स्टेट- खुरासान ने इस लेटर में मोदी सरकार और उसके कई नेताओं के बयानों का भी जिक्र किया है। इस्लामिक स्टेट- खुरासान के इस लेटर के पेज नंबर 25 पर देवी देवताओं की पूजा करने वाले भारतीय राजाओं, महमूद गजनवी को फेस करने के लिए तैयार रहो करके एक लेख के माध्यम से धमकाया गया है। 

वह पाकिस्तान के संगठन से जुड़कर इस तरह की धमकी दे रहा था

पुलिस ने नूपुर शर्मा को धमकी देने के आरोप में बीते कुछ दिनों में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मई 2024 के महीने में गुजरात की सूरत पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक युवक को नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जान से धमकी देने वाले इस आरोपी का नाम शहनाज उर्फ अली था। वह पाकिस्तान के संगठन से जुड़कर इस तरह की धमकी दे रहा था। 

सूरत पुलिस ने एक मौलवी सोहेल अबूबक्र तिमोल को भी गिरफ्तार किया था

नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गुजरात की सूरत पुलिस ने एक मौलवी सोहेल अबूबक्र तिमोल को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस की जानकारी के अनुसार यह मौलवी पाकिस्तान और नेपाल के संदिग्ध लोगों के साथ मिलकर हथियार खरीदने की साजिश के तहत गिरफ्तार हुआ था। नूपुर शर्मा को लेकर आए दिन धमकी सामने आ रही है। पुलिस ने नूपुर शर्मा की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा हुआ है। 

भारतीय जनता पार्टी ने नूपुर शर्मा को निष्कासित कर दिया था

भारतीय जनता पार्टी ने नूपुर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया था। नूपुर शर्मा का पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद छिड़ गया था। खासतौर से खाड़ी के देशों ने नूपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी की खूब आलोचना की और इसको लेकर अपनी आपत्ति जताई थी। इस विवाद को लेकर उस समय ईरान, कुवैत और कतर ने भारतीय दूत को तलब किया था। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन के रिसेप्शन में सलमान खान ने लगाए चार चांद, हिना, ईशा, अंकिता और मौनी भी नजर आईं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन ने शादी के बंधन में बंधने के बाद मुंबई में एक...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...