back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lahore में जावेद अख्तर ने पाक को दिखाया आईना, कहा- मुंबई हमले के आतंकी अब भी यहां घूम रहे खुलेआम

जावेद अख्तर की लाहौर वाला वीडियो वायरल है। वीडियो में अख्तर कह रहे हैं कि `हम तो मुंबई के लोग हैं, हमने देखा कैसे हमला हुआ। हमला करने वाले पाक में खुले आम घूम रहे हैं। लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी। मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने अपनी पाकिस्तान यात्रा में कहा कि मुंबई में कैसे हमला हुआ, वह हमने देखा। वे लोग अभी भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं। यह शिकायत अगर हिन्दुस्तान के दिल में है, तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए। गीतकार व पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने अपनी हालिया पाकिस्तान यात्रा में वहां चुभने वाली खरी-खरी बातें कीं।

हम तो मुंबई के लोग हैं

जावेद अख्तर की लाहौर वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस वीडियो में जावेद अख्तर कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि `हम तो मुंबई के लोग हैं, हमने देखा कैसे हमला हुआ। हमलावर नॉर्वे से तो नहीं आए थे, न ही वे मिस्र से आए थे। वो लोग अभी भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं। यदि यह शिकायत हिन्दुस्तान के दिल में है तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए।

हम एक-दूसरे को इल्जाम न दें

जावेद अख्तर करीब पांच साल बाद फैज फेस्टिवल में हिस्सा लेने लाहौर गए थे। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह उसी कार्यक्रम से जुड़ा है। वीडियो में शिकायत भरे लहजे में जावेद अख्तर कहते हैं कि `हमने तो नुसरत और मेहंदी हसन के बड़े-बड़े कार्यक्रम किए, लेकिन आपके मुल्क में लता मंगेशकर का कोई कार्यक्रम नहीं हुआ, तो हकीकत यह है कि हम एक-दूसरे को इल्जाम न दें।

फैज साहब जब भारत आए थे
उन्होंने कहा कि `फैज साहब जब भारत आए थे, तो ऐसा लगता था कि कोई राष्ट्र प्रमुख आया हो, आपने कभी कैफी आजमी या साहिर का कोई इंटरव्यू पीटीवी पर देखा है? यह जो बंदिशें हैं, उसके कारण एक-दूसरे को जान नहीं पाते हैं। यह दोनों तरफ हैं और माफ कीजिएगा कि पाकिस्तान में ज्यादा हैं।’

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵