back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में JDU इस दिन करेंगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, केंद्र सरकार से कर सकती है विशेष पैकेज की मांग

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव के बाद NDA के साथ किंग मेकर की भूमिका में सत्ता में आई जदयू (JDU) जल्द अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करने जा रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव के बाद NDA के साथ किंग मेकर की भूमिका में सत्ता में आई जदयू (JDU) जल्द अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करने जा रही है। बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक दिल्ली में बुलाई गई है, इसमें पार्टी के सभी वरिष्ट नेता भी शामिल होंगे। इस बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार पार्टी के लिए विधानसभा चुनाव की रणनीति के साथ कई अहम मुद्दों पर बात करेंगे। 

29 जून को दिल्ली में होगीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में होने वाली जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 29 जून हो सकता है। इस बैठक में जदयू कोटे से केंद्र सरकार में केंद्रीय मंत्री बने राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह और राज्यमंत्री बने रामनाथ ठाकुर भी शामिल होंगे। इस बैठक की अध्यक्षता खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। देश में हुए आम चुनाव के बाद और बिहार विधानसभा चुनाव के पहले JDU की यह बैठक कई मामलों मे कफी अहम होने जा रहीं है। 

केंद्र सरकार से विशेष पैकेज की मांग कर सकती है JDU

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में आए नतीजों के बाद JDU का यह पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है। इस बैठक में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ लोकसभा चुनाव के नतीजो पर मंथन होने के साथ राज्य के कई मामलो पर चर्चा होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी प्रस्ताव पास कर सकती है। इस जदयू बिहार के लिए केंद्र सरकार से विशेष पैकेज की मांग भी कर सकती है। गौरतलब है कि जेडीयू ने लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 12 सीटों पर जीत दर्ज की है।

आज होगी सरकार के कैबिनेट की बैठक

वहीं, देश में चुनाव आचार संहिता खत्म हो जाने के बाद नीतीश कैबिनेट की बैठक आज शाम 4.30 बजे हुई है। इसमें राज्य में रिक्त पदों को लेकर अहम फैसला लिया गया था। इसके साथ ही कई विभागों की विकास योजनाओं पर भी निर्णय होने की संभावना है। चुकी 2025 में बिहार में विधानसभा चुनाव होना है ऐसे में इन बैठको में बिहार सरकार विपक्ष के नौकरी वाले मुद्दे की काट भी ढूंढ सकती है। और राज्य में कई विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक Anant Singh अब जेल के बाहर आ सकेंगे। उन्हें पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई...
spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...