back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

29 हजार की संपत्ति, 2 लाख की देनदारी… कौन हैं मेहराज मलिक जिन्होंने NC की आंधी में AAP का झंडा गाड़ दिया

जम्मू कश्मीर विधानसभा में नेशनल कांफ्रेंस ने भारी जीत हासिल की है। हालांकि इस आंधी में भी AAP के मेहराज मलिक ने डोडा विधानसभा में जीत का परचम लहराया है। आइए जानते हैं कैसा रहा है उनका सियासी जीवन।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जम्मू कश्मीर विधानसभा की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है। नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने भारी जीत हासिल की है। बीजेपी के खाते में 29 सीटें आती हुई दिखाई दे रही हैं। जबकि सबसे ज्यादा आश्चर्य आम आदमी पार्टी के डोडा विधानसभा के उम्मीदवार को लेकर हुई जिन्होंने डोडा विधानसभा 4538 के अंतर से सीट जीत ली। हालांकि मेहराज मलिक को लेकर दावा किया जा रह है कि उनकी संमपत्ति बेहद नाममात्र है।

सिर्फ 29 हजार रुपये के मालिक हैं

मेहराज मलिक को मजबूत जनाधार का नेता बताया जाता है। शायद यही कारण रहा है कि डोडा की जनता ने उन पर विश्वास जताया है। मेहराज ने 2021 में DDC का चुनाव भी लड़ा था। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति केवल 29 हजार रुपये घोषित की है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि उनके ऊपर 2 लाख रुपये की देनदारी भी है। मेहराज पहली बार उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने साल 2022 में स्थानीय प्रशासन के खिलाफ बिगुल फूंक दिया था और एक रैली का आयोजन किया था।

मेहराज मलिक डोडा क्षेत्र के उभरते हुए और लोकप्रिय नेता हैं

Doda Assembly Seat पर BJP के गजय सिंह राणा मेहराज के निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे। मलिक को 22,944 वोट मिले, उन्होंने 4538 वोटों के अंतर से चुनाव जीता है। मेहराज मलिक डोडा क्षेत्र के उभरते हुए और लोकप्रिय नेता हैं। मेहराज मलिक को विनम्र स्वभाव का बताया जाता है, उनका अपने क्षेत्र के साथ अच्छा खासा जुडाव है। उन्होंने अपने अच्छे कार्यों और परिश्रम के दम पर डोडा में जनता के बीच एक अच्छी पकड़ बनाई है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार मेहराज मलिक ने अपने क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का अभियान चलाया। उन्होंने सुशासन और जनता की सेवा में अधिक ध्यान दिया। यही कारण है कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर में AAP का खाता खोला है।   

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵