back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

J&K Election: विधानसभा चुनाव से पहले J&K में बड़ा फेरबदल- 200 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, सीटें बढ़कर हुई 90

जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। जिसे लेकर चुनाव आयोग से लेकर प्रशासन तक पूरी सतर्कता बरते हुए है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 5 अगस्त 2019 को धारा 370 हटने के बाद यह पहला मौका होगा जब जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होंगे। चुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर जम्मू कश्मीर में बड़ी हलचल देखी जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर सरकार किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं हैं।

200 पुलिस अधिकारियों को तबादले के आदेश

राज्य सरकार ने चुनावों की चाक चौबंद सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगभग 200 सिविल और पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। 15 अगस्त की शाम से अभी तक 88 IAS,IPS और 33 IG से लेकर SSP रैंक तक के अधिकारियों का तबादला हो चुका है। 

83 नहीं अब 90 सीटों पर होंगे चुनाव 

जम्मू कश्मीर में आखिरी बार विधानसभा चुनाव 2014 में हुए थे, तब से लेकर अब तक जम्मू कश्मीर में बहुत कुछ बदल चुका है। 2014 विधानसभा चुनाव में 83 सीटें थी जबकि धारा 370 हटने और परिसीमन के बाद सीटों की संख्या 83 से बढ़कर 90 हो गई है। 

कश्मीरी पंडितों के लिए क्या बदला?

जम्मू कश्मीर विधानसभा की 90 सीटों में 2 सीटें सिर्फ कश्मीरी पंडितों के नाम पर आरक्षित की गई हैं, हालांकि कश्मीरी पंडितों को कश्मीरी प्रवासी की संज्ञा दी गई है। जिस भी व्यक्ति ने 1 नवंबर 1989 के बाद जम्मू कश्मीर से पलायन किया होगा और उनका नाम रिलीफ कमीशन में रजिस्टर होगा, उन्हें कश्मीरी प्रवासी का दर्जा दिया जाएगा।

LG ही रहेंगे बॉस

गृह मंत्रालय ने 12 जुलाई को जम्मू कश्मीर के एलजी के अधिकारों में बड़ा बदलाव किया था, जिसमें एलजी के अधिकारों में बढ़ोतरी की गई। ट्रांसफर पोस्टिंग जैसे कई बड़े फैसले लेने का अधिकार मुख्यमंत्री के पास न रहकर एलजी के पास ही होगा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

श्रीनगर के नौगाम थाने में धमाके से मचा हड़कंप, 9 मौत और 29 घायल, संदिग्ध आतंकियों से हो रही थी पूछताछ

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जम्‍मू- श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में भयंकर विस्फोट हुआ, इस धमाके में 9 की मौत, 29 घायल होने...
spot_img

Latest Stories

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...