back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कंगना रनौत ने अपने बयान के लिए जताया खेद, कहा- निजी राय को छोड़कर पार्टी के सिद्धांतों पर चलूंगी

कंगना रनौत ने कहा कि अगर उन्होंने अपने शब्दों या सोच से किसी को भी ठेस पहुंचायी है, तो मुझे उसके लिए खेद है। मैं अपने शब्दों को वापस लेती हूं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कृषि कानून को वापस लाने वाले अपने बयान को वापस ले लिया है। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपने बयान पर खेद जताते हुए एक वीडियो जारी किया है। कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अपलोड वीडियो के माध्यम से कहा है कि वह कृषि कानूनों को लेकर अपनी पार्टी बीजेपी के साथ खड़ी हैं। उन्होंने अपने बयान के लिए खेद जताया और कहा कि उनसे मीडिया ने कृषि कानून को लेकर सवाल पूछे थे, जिसका मैने सुझाव दिया था, जिससे कई लोग बहुत निराश हो गए हैं।

मैं अपने शब्दों को वापस लेती हूं: कंगना रनौत


बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपलोड किए गए एक वीडियो के माध्यम से कहा है कि मुझे इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए था। मुझे आगे इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि मैं अब सिर्फ एक कलाकार ही नहीं हूं, बल्कि भाजपा की कार्यकर्ता भी हूं। मुझे अपनी निजी राय को छोड़कर पार्टी के सिद्धांतों पर चलना चाहिए। कंगना रनौत ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि अगर उन्होंने अपने शब्दों या सोच से किसी को भी ठेस पहुंचायी है तो मुझे उसके लिए खेद है। मै अपने शब्दों को वापस लेती हूं।

कांग्रेस ने कंगना की विवादित बयान वाली वीडियो की थी अपलोड 


बता दें कि, इससे पहले कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें कोई तारीख नहीं है। इस वीडियो में कंगना रनौत कह रही हैं कि निरस्त किए गए कृषि कानूनों को वापस लाया जाना चाहिए। मेरी बात जरूर विवादास्पद लग सकती है। किसानों के हित के लिए ये कानून वापस लाना जरुरी है। किसानों को भी खुद इस कानून की मांग करनी चाहिए। जिससे किसानों की समृद्धि में किसी प्रकार की रुकावट नहीं रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनकी...
spot_img

Latest Stories

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵