back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक में ‘राम’ नाम पर तेज हुई सियासत, कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदला, BJP ने कहा कि राम नाम…..

कर्नाटक में राम के नाम पर सियासत तेज हो गई है। कर्नाटक सरकार के द्वारा रामनगर जिले का नाम बदलने पर बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। वहीं केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी ने अनशन की चेतावनी दी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदल दिया है। अब रामनगर जिले को बेंगलुरु दक्षिण के नाम से जाना जाएगा। इसको लेकर कर्नाटक राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य के संसदीय मामले और कानून मंत्री एचके पाटिल ने कहा कि लोगों की मांगों को ध्यान में रखते हुए रामनगर जिले का नाम बदला गया है। अब इस जिले को बेंगलुरु दक्षिण के नाम से जाना जाएगा।

डिप्टी सीएम ने सीएम को भेजा था नाम बदलने का प्रस्ताव

बता दें कि, 9 जुलाई 2024 को सूबे के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने रामनगर जिले के नाम को बदलने के लिए एक प्रस्ताव मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को सौंपा था। जिसमें शिवकुमार ने मांग की थी कि इसका नाम बदलने से जिले में आने वाली सभी तहसीलों का विकास होगा। इसके साथ ही रामनगर, चन्नपटना, मागडी, कनकपुरा और हरोहल्ली ब्लॉक्स के विकास को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।

2016 में बीजेपी ने बदलकर रखा था रामनगर नाम

गौरतलब है कि साल 2016 से पहले रामनगर जिला बेंगलुरु ग्रामीण के रूप में जाना जाता था। जिसे बीजेपी सरकार ने बदलकर रामनगर कर दिया था। अब कांग्रेस की सरकार ने इसे बदलकर बेंगलुरु दक्षिण कर दिया है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नाम बदलने की राजनीति कर रही है। वो रामनगर का नाम इसलिए बदल रही है क्योंकि इसके नाम में ‘राम’ का नाम लगा हुआ है।

JDS नेता कुमारस्वामी ने जताई आपत्ति

कर्नाटक कांग्रेस के इस फैसले पर केंद्रीय मंत्री और जेडीएस के नेता कुमारस्वामी ने आपत्ति जताई है और कांग्रेस के इस कदम की आलोचना की है। कुमारस्वामी ने कहा कि अगर रामनगर का नाम बदला गया तो वो आमरण अनशन करेंगे। कुमारस्वामी ने कहा कि मैं कांग्रेस के इस कदम को चुनौती के रूप में लूंगा। रामनगर से मेरा भावनात्मक रिश्ता है। इस जिले से मेरा कोई कारोबारी रिश्ता नहीं है। अगर जिले का नाम बदला जाता है, तो मैं अपनी खराब सेहत के बावजूद अपनी जान जोखिम में डालकर आमरण अनशन पर बैठने के लिए तैयार हूं।

‘प्रतिशोध की राजनीति करेगी बीजेपी तो कभी सत्ता में नहीं आएगी’

वहीं इस संबंध में जब कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से सवाल किया गया कि अगर आने वाले समय में बीजेपी सत्ता में आई तो वो फिर इसका नाम बदलकर रामनगर कर देंगे। इसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वो ऐसा नहीं करेंगे। क्योंकि हमने जिले के विकास के लिए नाम बदला है। अगर वो प्रतिशोध की भावना से ऐसा करेंगे तो जनता कभी उन्हें सत्ता में नहीं आने देगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व संकट तेज: 80-90 विधायक डीके शिवकुमार के समर्थन में, बदलाव की संभावना प्रबल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान अब खुलकर सामने आ गया है। कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन ने गुरुवार को दावा...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵