back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाउडर डालकर ले उड़े सामान……..दिल्ली में कैसे आतंक फैला रहा ‘खुजली गैंग’, 2 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

दिल्ली में खुजली गैंग लगातार लोगों को शिकार बना रहा है। इसके कई वीडियो सामने आ चुके हैं। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। दिल्ली के सदर बाजार इलाके में इस समय एक खुजली गैंग सक्रिय है। जो अजब-जगब तरीके से लोगों को लूट रहा है। रविवार को दिल्ली पुलिस ने सदर बाजार से ही खुजली गैंग के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। खुजली गैंग के द्वारा लोगों को शिकार बनाये जाने का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सदर बाजार में देते हैं वारदात को अंजाम


सदर बाजार दिल्ली का बहुत ही मशहूर इलाका है। यहां पर हर दिन हजारों लोग सामानों की खरीदारी करने आते हैं। इसकी वजह से यहां काफी भीड़भाड़ होती है। लोग ढेरों सामान खरीदकर यहां से जाते हैं। भीड़ के कारण लोग एक दूसरे से टकरा जाते हैं। इसी का फायद खुजली गैंग उठाता है।

https://twitter.com/BihariBakait101/status/1812341506587414528

चुपके से शरीर पर डाल देते हैं खुजली वाला पाउडर


दरअसल खुजली गैंग के सदस्य भीड़ में से किसी एक व्यक्ति को टारगेट करते हैं। वो उन लोगों को अपना निशाना बनाते हैं जो अकेले हो और जिसके हाथ में सामान नजर आता हो। टारगेट चुने के बाद खुजली गैंग कुछ देर उसका पीछा करता है और फिर चुपके से खुजली वाला पाउडर पीछे से उसके शरीर पर डाल देता है। पाउडर शरीर पर गिरते ही बहुत तेज खुजली होने लगती है। जब खुजली काफी ज्यादा होने लगती है तो लोग अपना सामान नीचे रखकर शर्ट उतारकर खुजलाने लगते हैं।

खुजली गैंग के लोग इसी ताक में रहते हैं। जैसे ही खुजली कर रहा शख्स अपना सामान नीचे रखता है और शर्ट निकालकर शरीर खुजलाने लगता है। तभी खुजली गैंग के लोग सामान लेकर भाग जाते हैं।

2 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार


इस गैंग के द्वारा कई लोगों को अपना शिकार बनाया गया है। जिसके कई वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में खुजली गैंग के लोग एक शख्स को लूटते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि इस गैंग के 3-4 लोग चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। रविवार को सदर बाजार से पुलिस ने खुजली गैंग के 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों पश्चिम बंगाल के जलपाई गुड़ी के रहने वाले हैं। इनका नाम राजेंद्र और मुन्ना है। 


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है’ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विवादित संदेश, हिंदू रक्षा दल ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक भड़काऊ संदेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हलचल मच गई है। वीडियो में...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...